{"_id":"67e4520d85002f0afe0f4bb1","slug":"heat-stroke-wards-will-be-built-in-all-chcs-of-the-district-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-145510-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिले के सभी सीएचसी पर बनेंगे हीट स्ट्रोक वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिले के सभी सीएचसी पर बनेंगे हीट स्ट्रोक वार्ड
Thu, 27 Mar 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी और लू (हीट वेव) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले के सभी ब्लॉक स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन की ओर से निर्देश मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
इन वार्डों में लू से पीड़ित मरीजों के तत्काल इलाज की विशेष व्यवस्था की जाएगी। जानकारी के अनुसार, जिले में 12 ब्लॉक स्तर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है।
इसके लिए विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हीट स्ट्रोक वार्ड बनाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हीट स्ट्रोक वार्ड बनाने के लिए जरूरी संसाधनों को जल्द पूरा किया जाएगा। जिला अस्पताल में भी विशेष व्यवस्था की जा रही है,ताकि गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए जिले के सभी सीएचसी पर हीट स्ट्रोक वार्ड बनेगा।