{"_id":"65172bb75b41c3a0e30eed8c","slug":"health-of-children-tested-at-3164-anganwadi-centers-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-6733-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 3164 आंगनबाड़ी केंद्रों पर परखी गई बच्चों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 3164 आंगनबाड़ी केंद्रों पर परखी गई बच्चों की सेहत
विज्ञापन
उत्सव के रूप में मनाया गया बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम, पुरस्कृत किए गए 9492 स्वस्थ बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय पोषण माह में शुक्रवार को जिले के सभी 3164 आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम उत्सव के रूप में मनाया गया। प्रतियोगिता में चयनित सभी केंद्रों के एक-एक बच्चे को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस तरह से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के चयनित 9492 स्वस्थ बालक बालिकाओं को केंद्र पर ही पुरस्कृत किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य सुपोषित प्रदेश की परिकल्पना को साकार करना है। इसकी सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग, ग्राम प्रधान व पोषण पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम का उद्देश्य पांच वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना, पोषण की महत्ता पर जागरूकता बढ़ाना व एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रोथ माॅनिटरिंग डिवाइस, ग्रोथ चार्ट, कम्युनिटी ग्रोथ चार्ट की उपलब्ध कराया गया। बच्चों का वजन लेने के बाद वजन, लंबाई और ऊंचाई की फीडिंग पोषण ट्रैकर एप पर की गई। समुदाय में स्वास्थ्य और पोषण के मुद्दे पर प्रतिस्पर्धात्मक जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। डीपीओ ने लोगों से अपील की है कि स्पर्धा कार्यक्रम में कुपोषण मिटाने के लिए मिली जानकारी को अपने व्यावहारिक जीवन में उतार कर अपने बच्चों को सुपोषित बनाएं।
विज्ञापन
सदर ब्लाॅक के आंगनबाड़ी केंद्र सतभरिया पर मुख्य सेविका सीमा दुबे की देखरेख में आयोजित बालक बालिका कार्यक्रम में कुल 28 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिनकी सेहत की जांच कर पोषण ट्रैकर एप फीड किया गया। प्रतियोगिता में चार स्वस्थ बच्चे चयनित किए गए। इनमें एक बालक और तीन बालिकाओं के नाम है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नूरी पांडेय के केंद्र से दिवांश ( 18 माह) व अनन्या ( 35 माह) तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा देवी के केंद्र से तान्या ( 16 माह) अनन्या ( 24 माह) का चयन स्वस्थ बालक एवं बालिका के रूप में किया गया। इस अवसर पर सहायिका शांति देवी, ओमप्रकाश, सुशील, सावित्री, रंजना, सपना, अविनाश आदि मौजूद रहे।