फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Health Mela Organised

क्रय केंद्रो का पड़ताल

Thu, 21 Apr 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Health Mela Organised
कई क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे बोरे, कैसे हो गेहूं की खरीद
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। एक अप्रैल से किसानों से गेहूं खरीदने के लिए क्रय केंद्र खोल दिए गए, लेकिन 20 दिनों बाद भी क्रय केंद्रों पर बोरे नहीं पहुंचे हैं। बिना बोरे के गेहूं की खरीद नहीं हो रही है। किसान परेशान हैं। बिचौलियों के हाथ गेहूं बेचने को मजबूर हैं। हालत यह है कि अधिकतर क्रय केंद्र अभी तक छंटाक भर भी गेहूं नहीं खरीद पाए हैं। मंगलवार को पड़ताल की गई तो कई केंद्रों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।
दोपहर 1:20 बजे
सहकारी संघ लेजार महदेवा
सहकारी संघ लेजार महदेवा में बीस दिन बीतने के बाद भी एक छंटाक गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है। क्षेत्र के किसान कई बार केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए पहुंचे, लेकिन बोरे के अभाव में क्रय केंद्र शुरू नहीं हो सका है। इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र और पंखी आदि उपलब्ध है। केंद्र प्रभारी अशोक नंद पाठक भी मौके पर नहीं मिले। पूछने पर पता चला कि चाय की दुकान पर गए हैं।
विज्ञापन

----------------
दोपहर 1:40 बजे
क्षेत्रीय सहकारी समिति उदितपुर
क्षेत्रीय सहकारी समिति से किसान मायूस लौट रहे हैं। केंद्र पर बोरे के अभाव में सन्नाटा पसरा है। इलेक्ट्रानिक कांटा के साथ सारी सामग्री उपलब्ध है, लेकिन बोरा नहीं होने की वजह से खरीद शुरू नहीं हो सकी है। केंद्र प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बोरा आने पर खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
दोपहर 2:00 बजे
पीसीयू क्रय केंद्र पिपरौली
सहकारी समिति पीसीयू पिपरौली पर किसान जनार्दन चौधरी का 25 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। केंद्र के प्रभारी शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 150 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जो भी किसान गेहूं लेकर केंद्र पर पहुंच रहे हैं, उसे खरीदा जा रहा है।
------------------
दोपहर 2:21 बजे
साधन सहकारी समिति परसाबेनी
साधन सहकारी समिति परसा बेनी में तौल के लिए सारी सामग्री उपलब्ध रही, लेकिन केंद्र पर अभी तक बोरा नहीं पहुंच पाया है। इस कारण खरीद नहीं हो सकी है। केंद्र प्रभारी ग्रीस प्रसाद ने बताया कि एक दो दिन में बोरा उपलब्ध हो जाएगा तो खरीद शुरू हो जाएगी।

--
डिप्टी आरएमओ को बोरे के बारे में बताया गया है। शीघ्र ही बोरा केंद्रों को उपलब्ध कराने की बात कही गई है। बोरा मिलते ही केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
- दिनेश कुमार मिश्रा, एसडीएम फरेंदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed