फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Health mela iaugurated

ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेला

Tue, 19 Apr 2022 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Health mela iaugurated
डॉक्टर से परामर्श के साथ ही मुफ्त में मिली दवाई
विज्ञापन

महराजगंज/मिठौरा। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में 456 मरीजों का उपचार किया गया।
इस मौके पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि एएनएम सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जहां बड़े बड़े निजी अस्पताल के संचालक अपना अस्पताल बंद कर दिए थे, वहीं हमारी एएनएम व चिकित्सक अपने जान की परवाह किए बिना सेवा में जुटे रहे। नगर पालिका परिषद महराजगंज के चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टाल पर जाकर योजनाओं का लाभ उठाएं। जिन लोगों को कोई बीमारी संबंधित शिकायत हो, वे चिकित्सकों से परामर्श लेकर दवा लें। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. रमेश गोयल, अपर मुख्य चिकित्सा डॉ. राकेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह, डॉ. प्रज्ञा सिंह, सतेन्द्र सिंह, विजय प्रताप प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
मिठौरा ब्लॉक परिसर में भी स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रेमसागर पटेल ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों की सरकार है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मिठौरा राम हरख गुप्त ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है ताकि कोई गरीब भूखा न रहे।
मेले में 410 लोगों ने सेहत की जांच कराई। इस दौरान डॉ. दीपनरायन, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार, प्रभारी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. श्याम बाबू, डॉ. प्रमोद यादव, रईस खान, अश्वनी पटेल आदि मौजूद रहे।
---------
दो बच्चों का अन्नप्राशन तो गर्भवती की हुई गोदभराई
सदर सीएचसी परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में लगाए गए सभी स्टाल का सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल एवं अधिकारियों ने निरीक्षण किया। दो गर्भवती महिलाओं महिमा और पंचम भारती की गोदभराई कर पोषण पोटली दी गई। सात-सात माह के दो बच्चियों तृप्ति और अंशिका का अन्नप्राशन कराया गया।

19 को सिसवा और निचलौल में लगेगा स्वास्थ्य मेला
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 19 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल और सिसवा में मेला लगेगा। क्षेत्रीय जनता से अपील है कि स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed