{"_id":"628544636e40957e8b331676","slug":"health-education-officer-directed-maharajganj-news-gkp437337352","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम एक दिन में कम से कम तीन टीमों के कार्यो का पर्यवेक्षण करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम एक दिन में कम से कम तीन टीमों के कार्यो का पर्यवेक्षण करें
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सदर ने एएनएम को दिए निर्देश
महराजगंज। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सदर श्री भागवत सिंह ने बुधवार को एएनएम को निर्देशित किया है कि वह एक दिन में कम से कम तीन टीमों के कार्यों का पर्यवेक्षण करें। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सदर बुधवार को सदर सीएचसी सभागार में एएनएम की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गर्भवती का पंजीकरण, टीका लगवाने आदि कार्यों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उच्च जोखिम प्रसव की गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर उनका जरूरी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएं। फाइलेरिया अभियान को सफल बनाने के लिए मनोयोग से कार्य करें। एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों को ठीक ढंग से करें। मंत्रा एप पर सूचनाओं को समय से भरें।
ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि सभी जरूरी सूचनाएं मंत्रा एप पर ठीक ढंग से भरें। ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर लवली वर्मा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच समय-समय पर होनी चाहिए। इसकी सूचना अपडेट होनी जरूरी है। इस दौरान बबिता, नीलम, अनिता, पुष्पा, फूलवासी, साधना, सुनीता, मीरा, रागिनी, हेमवंती, सरोज, अनुराधा आदि मौजूद रहीं।