{"_id":"66e61ee4d580f8ff9f01e564","slug":"health-department-will-become-a-stick-for-old-age-people-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131297-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बुजुर्गों के बुढ़ापे की लाठी बनेगा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बुजुर्गों के बुढ़ापे की लाठी बनेगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
-बुजुर्गों का ख्याल रखने के लिए शुरू हुआ वृद्धावस्था केयर कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज। बुढ़ापे में किसी को सुविधा मिलती है, तो किसी को परेशानी उठानी पड़ती है। सरकार ने बुजुर्गों की इस परेशानी को कम करने के लिए वृद्धावस्था केयर कार्यक्रम शुरू किया है। अब स्वास्थ्य विभाग बुढ़ापे की लाठी बनेगा, उम्र के साथ बढ़ाने वाली बीमारियों का स्वास्थ्य केंद्र पर ही निवारण किया जाएगा। गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल वह उच्च अस्पतालों में भर्ती कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित होने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पहले इनकी जांच होगी। जांच के बाद यदि गंभीर है, तो उन्हें उच्च अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, जिससे उन्हें समुचित इलाज मिल सके। जिले के 192 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तैनात हैं। इन केंद्रों पर उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी, इसके सीएचओ सीएमओ कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बुजुर्गों का ख्याल रखने के बारे में बताया गया। 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का वृद्धावस्था केयर का ख्याल रखा जाएगा।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह ने बताया कि वृद्धावस्था केयर बुजुर्गों के लिए पहले और अच्छी सुविधा है। इस कार्यक्रम के तहत बुजुर्ग मरीजों की काउंसिलिंग भी की जाएगी। कभी-कभी बुजुर्गों की अधिक उम्र होने से पर मानसिक स्थिति भी खराब हो जाती है। इसकी वजह से घर वाले भी परेशान रहते हैं, उनकी समस्या समझकर उन्हें समझाया भी जाएगा। इसका भी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
जिले में चिह्नित किए जाएंगे बुजुर्ग
वृद्धावस्था केयर के लिए बुजुर्गों का चिह्नीकरण भी किया जाएगा, इसके बाद यह साफ हो जाएगा की किस किस आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कितने बुजुर्गाें की स्क्रीनिंग हुई है।
-- -- -- -- -
सरकार की ओर से बहुत ही अच्छा कदम उठाया गया है, जो बुजुर्ग गांव से दूर अपना इलाज करने नहीं जा पाते हैं, उनके लिए आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर ही सुविधा दी जाएगी। वृद्धावस्था केयर के तहत बुजुर्गों का ख्याल रखा जाएगा।
-डॉ. राजेंद्र प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी