{"_id":"6473a9ffde9d52ac86049834","slug":"health-atm-lack-of-kit-became-a-hindrance-in-investigation-maharajganj-news-c-7-1-184687-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ एटीएम : जांच में रोड़ा बनी किट की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ एटीएम : जांच में रोड़ा बनी किट की कमी
Mon, 29 May 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 29 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के हेल्थ एटीएम पर मरीज की जांच करते कर्मी।संवाद
मरीजों को महंगे दाम पर बाहर से करानी पड़ रही जांच, स्वास्थ्य विभाग को जांच किट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। हेल्थ एटीएम से पूरी जांच नहीं हो पा रही है। 10 से 12 प्रकार की ही जांच हो रही है। जबकि 59 प्रकार की जांच होनी चाहिए। जांच किट उपलब्ध कराने में विभाग को पसीना आ रहा है। मरीजों का आरोप है कि हेल्थ एटीएम दिखावा बनकर रह गया है। जांच किट के लिए मांग की गई है, लेकिन कब मिलेगा कोई गांरटी नहीं है।
जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी व पीएचसी चौक बाजार और बागापार पीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगे हैं। इन अस्पतालों में सिर्फ 10 से 12 प्रकार की जांचे हो पा रही हैं। क्योंकि, विभाग के पास जरूरी जांच किट नहीं हैं। चार माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी पांच प्रकार की जांच किट मंगाने के लिए विभाग की ओर से पत्र भेजा गया है, लेकिन किट नहीं मिल पाई है।
मरीजों को बाहर लैब से जांच करानर पड़ रही है। क्योंकि जिला अस्पताल के पौथोलॉली में जांच का दबाव ज्यादा रहता है। अस्पताल आईं संगीता ने बताया कि हेल्थ एटीएम दिखावा बनकर रह गया है। धीरज कुमार तिवारी ने बताया कि जरूरी जांच अस्पताल में नहीं हो पाती है। कौशल सूर्यवंशी ने बताया कि शुगर की जांच होती तो अच्छा रहता, लेकिन किट नहीं होने के कारण बाहर से जांच करानी पड़ती है।
विज्ञापन
...
जिला अस्पताल के हेल्थ एटीएम से होती है ये जांच
जिला अस्पताल के हेल्थ एटीएम से ईसीजी, बीपी, एसपीओ टू, बीएमआई, तापमान, हाइट, बीएमसी की जांच हो रही है। इसके अलावा हिमोग्लोबिन, शुगर, लिक्वीड प्रोफाइल स्ट्रीप्स, ब्लड ग्रुप रिपिड टेस्ट किट की मांग मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से भेजी गई है।
...
चार माह में 262 मरीजों की हुई जांच
जिला अस्पताल में प्रतिदिन 700 से अधिक की ओपीडी होती है। इसमें से 200 से अधिक लोगों को जांच करानी पड़ती है। यहां लगे हेल्थ एटीएम पर फरवरी से 22 मई तक 262 जांचें हुई हैं। फरवरी में 62, मार्च में 82, अप्रैल में 62 और 22 मई तक 52 मरीजों की जांच की गई है। जबकि यहां प्रत्येक दिन 700 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है।
..
कोट
जांच किट की मांग की गई है। हेल्थ एटीएम लग चुके हैं। लोग नियमित जांच कराते हैं। समस्या का समाधान जल्द करा दिया जाएगा।
-डॉ. नीना वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी