फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Head of 40, member of 388 papers sold

अध्यक्ष के 40, सभासदी के 388 पर्चे बिके

Tue, 07 Nov 2017 12:31 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 07 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Head of 40, member of 388 papers sold
अध्यक्ष के 40, सभासदी के 388 पर्चे बिके - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। निकाय चुनाव में भागीदारी के लिए नामांकन पत्रों की खरीद और दाखिले की प्रक्रिया में तीसरे दिन सोमवार को तेजी आ गई। सोमवार को जिले की सभी सात निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव में भागीदारी के लिए 40 पर्चे खरीदे गए, वहीं सभासदी के चुनाव के लिए 388 पर्चे खरीदे गए।

विज्ञापन

सोमवार को हर रोज से ज्यादा नामांकन कक्ष में चहल पहल दिखी। नगर पालिका महराजगंज के अध्यक्ष पद के चुनाव में भागीदारी के लिए बसपा प्रत्याशी श्रवण पटेल ने दो सेट पर्चा खरीदा। वहीं सभासद पद के लिए नगर पालिका महराजगंज के 25 वार्डों चुनाव लड़ने के लिए 80 पर्चे खरीदे गए। इस बीच इंदिरा नगर वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए अनारी देवी ने पर्चा दाखिल किया। पंत नगर से सन्नी ने पर्चा दाखिल किया।

विज्ञापन

उधर, घुघली से अध्यक्ष पद के चुनाव में भागीदारी के लिए प्रेम सागर, संतोष, सुलोचना, सुरेश, शीला व रामसवारे ने छह पर्चे खरीदे। वहीं सभासद पद के चुनाव के लिए 62 पर्चे खरीदे गए। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत आनंदनगर में नामांकन के तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने पर्चा खरीदा। लेकिन अध्यक्ष के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। वहीं सभासद पद के लिए 31 पर्चों की बिक्री हुई। यहां अलग-अलग वार्डों से चुनाव लड़ने के लिए 10 लोगों ने नामांकन भी दाखिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ अवधेश कुमार यादव ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार व शंकर जायसवाल ने पर्चा खरीदा। सभासद पद के लिए वार्ड एक अंबेडकर नगर से इसरावती देवी, वार्ड दो लाला टोला से भगवानदास, सत्यभामा देवी, नरेशचंद व संतोष कुमार ने पर्चा खरीदा, वार्ड नंबर तीन विकासनगर से दीनदयाल गिरी, अजय चौधरी ने पर्चा खरीदा। वार्ड नंबर चार चौरहिया गोला से रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, रुद्रनाथ वर्मा ने पर्चा खरीदा। वार्ड नंबर पांच सुभाषनगर से अशोक कुमार चौरसिया व श्रृषि चौरसिया, वार्ड नंबर छह सिविल लाइन से उमा देवी, सुशीला, वार्ड नंबर सात लोहिया मार्केट से किरन देवी, वार्ड नंबर आठ रहमान मार्केट से सतीश गुप्ता, वार्ड नंबर नौ शास्त्री नगर से महबूब आलम व राधेश्याम व संजय कुमार जायसवाल, वार्ड नंबर दस मिल कालोनी से रामगोपाल अग्रवाल व उषा देवी ने पर्चा खरीदा। वार्ड नंबर 11 फत्तूमल टोले से किसी ने पर्चा नहीं खरीदा। नामांकन के तीसरे दिन सभासद पद के लिए नामांकन में तेजी आ गई।

कुल 11 लोगों ने नामांकन किया। जिसमें वार्ड चार से मनोज कुमार जायसवाल, अंजुला देवी व राजन वर्मा ने पर्चा दाखिल किया। वार्ड नंबर सात लोहिया मार्केट से किरन देवी ने पर्चा दाखिल किया। वार्ड नंबर आठ रहमान मार्केट से हरिओम, कृष्ण कुमार, सतीश गुप्ता व शीला गुप्ता, वार्ड नंबर नौ शास्त्री नगर से महबूब आलम तथा वार्ड नंबर 11 से मजीबुननिशा ने पर्चा दाखिल किया।

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत निचलौल से अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों ने आठ पर्चे खरीदे। अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी विश्वनाथ मद्धेशिया ने चार, प्रदीप कसौधन ने दो तथा सिराजुद्दीन ने दो पर्चा खरीदा। वहीं सदस्य पद के लिए 91 पर्चे बिके तथा एक ने नामांकन भी किया। सिसवा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने सात पर्चे खरीदे। जिसमें उर्मिला देवी ने तीन तथा पुष्पा देवी ने दो पर्चा खरीदा। सदस्य पद के लिए 73 पर्चे बिके तथा 23 लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन किया।

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार नौतनवां तहसील मुख्यालय पर बने नामांकन केंद्र से सोमवार को नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए चार पर्चे बिके। जिसमें जगदीश गुप्ता ने तीन सेट एवं ठाकुर सोनी ने एक सेट पर्चा खरीदा। सदस्य पद के लिए 23 पर्चे बिके। नौतनवां से सदस्य पद के लिए सात लोगों ने नामांकन किया। सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिये ग्यारह पर्चे बिके। जिसमें सुलोचना ने एक सेट, संगीता ने दो सेट, शारदा ने दो सेट, गंगोत्री ने एक सेट, संतोषी ने एक सेट, मीना ने एक सेट एवं गीता ने चार सेट पर्चा खरीदा। सोनौली नगर पंचायत सदस्य पद के लिए28 पर्चे बिके। नामांकन कक्ष के पास सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed