फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   He made a video call to his wife and then swung himself from the noose, but his life was saved when the noose broke

Maharajganj News: पत्नी को वीडियो कॉल कर फंदे से झूला, फंदा टूटने से बची जान

Thu, 10 Jul 2025 05:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 10 Jul 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
He made a video call to his wife and then swung himself from the noose, but his life was saved when the noose broke
नौतनवा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बगहा में पारिवारिक कलह से आजिज युवक ने बुधवार को देर रात पत्नी को वीडियो कॉल कर फांसी के फंदे से झूल गया। फंदा टूटने से वह नीचे गिर गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। आधे घंटे बाद उसके होश में आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक युवक की वर्ष 2023 में हुई थी। आपसी संबंध ठीक न रहने के कारण पत्नी करीब छह माह बाद मायके चली गई। इसके बाद से ही दोनों के बीच लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

बुधवार की रात युवक अपनी पत्नी को वीडियो कॉल पर फोन लगाया। बातचीत के दौरान ही उसने गमछा निकालकर पंखे में फांसी का फंदा तैयार किया और फांसी लगाकर छटपटाने लगा। यह लाइव नजारा देख पत्नी के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गनीमत रही कि युवक की जान जाने से पहले ही फंदा टूटने से वह नीचे गिर पड़ा और आवाज सुन घर में मौजूद परिवार के अन्य सदस्य दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे। जहां वह अचेतावस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। आनन-फानन में लोगों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

यहां करीब आधे घंटे के उपचार के बाद उसे होश आया और उसकी जान बच सकी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पारिवारिक कलह के कारण युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed