{"_id":"6a01c512cb7ce886300dbb35","slug":"hawala-racket-suspected-in-nepal-apf-seizes-rs-20-lakh-smuggler-absconding-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हवाला की आशंका: नेपाल के मोरंग में APF ने 20 लाख रुपये जब्त किए, बाइक सवार तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाला की आशंका: नेपाल के मोरंग में APF ने 20 लाख रुपये जब्त किए, बाइक सवार तस्कर फरार
Mon, 11 May 2026 05:31 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 11 May 2026 05:31 PM IST
सार
भारत-नेपाल सीमा से सटे मोरंग जिले में नेपाल की सशस्त्र प्रहरी बल (APF) ने बड़ी कार्रवाई की है। गश्त के दौरान APF ने एक बाइक सवार को रोका, लेकिन वह बाइक और बैग छोड़कर भाग निकला। तलाशी में बैग से 20 लाख भारतीय रुपये बरामद हुए। बरामद कैश को गिनने के बाद एपीएफ ने उसे आगे की जांच के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया है। आशंका है कि यह रकम हवाला या अवैध कारोबार से जुड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
जब्त किया गया रुपया
- फोटो : स्त्रोत- एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध नकदी लेन-देन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेपाल के मोरंग जिले में रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई हुई। सशस्त्र पुलिस बल ने रतुवामाई नगरपालिका वार्ड नंबर 2 के घररू चौक क्षेत्र से 20 लाख भारतीय रुपये बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सीमा सुरक्षा को लेकर चल रही सघन चेकिंग के दौरान की गई।
जानकारी के अनुसार, सीमा क्षेत्र में स्थित बरडांगा बॉर्डर आउट पोस्ट (बीपीओ) और डोरिया बीपीओ की संयुक्त टीम नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान भारत की ओर से नेपाल आ रहे दो लोग मोटरसाइकिल पर संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिए।

जैसे ही टीम ने उन्हें रोककर जांच शुरू की, बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अचानक अपने पास रखा बैग नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। चालक भी कुछ दूरी पर रुकने के बाद तेजी से भाग निकला।
सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर बैग की तलाशी ली, जिसमें 500-500 रुपये के कुल 40 बंडल मिले। प्रारंभिक जांच में बरामद राशि 20 लाख भारतीय रुपये बताई गई है। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
बरामद की गई करेंसी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित एजेंसी को सौंपने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह रकम सीमा पार तस्करी या अवैध कारोबार से जुड़ी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।