{"_id":"6582f47562d3f187880b8796","slug":"hatas-team-reached-the-semi-finals-by-defeating-siswa-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12095-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिसवा को शिकस्त देकर हाटा की टीम सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिसवा को शिकस्त देकर हाटा की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
Wed, 20 Dec 2023 07:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 20 Dec 2023 07:34 PM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में सिसवा प्रीमियर लीग द्वारा आयोजित सुशीला देवी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन के क्रिकेट मुकाबले में एससीसी सिसवा को हराकर फैशन प्वाइंट हाटा ने सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। ऑल राउंडर प्रदर्शन करने पर हाटा के खिलाड़ी डेविड को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर सिसवा की टीम ने पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी हाटा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर 227 रनों का विशाल स्कोर बना दिया। हाटा की तरफ से राम विकास ने 65, रवि ने 53, डेविड ने 51 व बिट्टू ने 16 रनों का योगदान दिया। सिसवा की तरफ से संजय ने 3 व विनोद, इमाम एवं बृजेश ने 2-2 विकेट हासिल किया।
जवाब में उतरी सिसवा की टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और मिस्टर 31, चीकू 28, अभय 22, यश 16 व संजय के 14 रनों के बावजूद पूरी टीम 14वें ओवरों में ही 164 रन बनाकर धराशायी हो गई। हाटा की तरफ से अजय, कमलेश, डेविड व युवराज ने 2-2 विकेट लिए। वहीं दो खिलाड़ी रन आउट हुए। इस तरह हाटा की टीम ने यह मुकाबला 63 रनों के बड़े अंतर से जीतकर अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर ली। मैच में निर्णायक की भूमिका आकाश सिंह व मोहम्मद आमिर ने निभाई।