फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   happy to open shop on sutrday as well

शनिवार को भी दुकानें खुलने के फैसले से व्यापारी खुश

Fri, 04 Sep 2020 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
happy to open shop on sutrday as well
शनिवार को भी दुकानें खुलने के फैसले से व्यापारी खुश
विज्ञापन

महराजगंज। प्रदेश में अब केवल रविवार को साप्ताहिक बंदी की घोषणा से व्यापारियों में खुशी है। शासन के निर्देशानुसार अब सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ बजे से शाम नौ बजे तक दुकानें खुलेंगी। वहीं व्यापारियों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से निश्चित ही कारोबार रफ्तार पकड़ेगा।
शनिवार को ग्रामीण इलाके के व्यापारी थोक माल की खरीदारी करते हैं, जिससे व्यापार अच्छा होगा। व्यापारियों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते कई महीनों से कामकाज ठप रहा। अनलॉक एक में दुकानें तो खुली, लेकिन शनिवार और रविवार को बंदी रही। इससे कारोबार मंदा ही पड़ा रहा। अब सिर्फ एक दिन की बंदी से व्यापारियों का काफी सहूलियत मिल जाएगी। व्यापारी अशोक टिबडे़वाल का कहना है कि लॉकडाउन का असर हर कारोबार पर पड़ा है। काफी प्रयासों के बाद शासन ने एक दिन की साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया है। अब सुस्त पड़े कारोबार में तेजी आएगी।
विज्ञापन

आत्माराम गुप्त ने कहा कि अधिकारी रविवार की बंदी को सख्ती से पालन कराएं। इस दिन बाजारों में सफाई कराने के साथ ही सैनिटाइज भी कराया जाए। सरकार यह निर्णय अच्छा है। कारोबार की समस्या दूर होगी। आलोक रंजन कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यापारियों और छोटे दुकानदारों के हित में सही निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से हर कारोबारी को लाभ मिलेगा। अनूप टिबडे़वाल ने बताया कि शनिवार के दिन बाजार खुलने से थोक व्यापार को गति मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र के लोग शनिवार को ज्यादा खरीदारी करते हैं। अब दिन की बंदी रहेगी तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed