फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   hanging Kishori Dead body Recoverd

छत की कुंडी में दुपट्टे से लटका मिला किशोरी का शव

Mon, 16 May 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
hanging Kishori Dead body Recoverd
छत की कुंडी में दुपट्टे से लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन

परसा मलिक ( महराजगंज)। सोनौली कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत हनुमानगढ़ियां के टोला सोहनी में शनिवार रात छत की कुंडी में दुपट्टे के फंदे से लटका किशोरी का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
ग्राम पंचायत हनुमानगढ़िया के सोहनी टोला निवासी सीता (16) का शव रविवार सुबह कमरे में छत की कुंडी में दुपट्टे के फंदे से लटकता हुआ मिला। किशोरी पिता रामनाथ की ससुराल पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के देवपुर में शादी का आयोजन था। परिवार के लोग उसमें शामिल होने चले गए थे। सीता के दो भाई और उसके पिता घर पर थे। शनिवार की शाम वे खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। रविवार की सुबह जब सीता के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसके पिता ने दरवाजे में लगी जाली से देखा तो उनकी बेटी दुपट्टे के फंदे से छत की कुंडी से लटकी दिखी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सीता इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस चौकी भगवानपुर को दी। चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed