{"_id":"627ffaeea3ac3925252447d7","slug":"hanging-deadbody-found-maharajganj-news-gkp4368798117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध----
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक का फंदे से लटका मिला शव
फरेंदा ( महराजगंज)। कस्बे के वार्ड नंबर एक अंबेडकरनगर में शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे युवक का संदिग्ध अवस्था में कमरे में कुंडे से लटकता हुआ शव मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आनंदनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अंबेडकरनगर निवासी विकास दूबे (25) की शुक्रवार की रात में किसी बात पर परिवार में कहासुनी हो गई थी। उसके बाद वह कमरे में सोने चले गए। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक कमरा नहीं खुला तो परिजन कमरे को खोल कर देखे तो अवाक रह गए। विकास दूबे की चादर के सहारे कुंडे से लटका हुआ शव देखकर शोर मचाने लगे। अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गए। थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश दत्त मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।