फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hangama Against Incroachment drive

अतिक्रमण हटाया जाय

Wed, 25 May 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hangama Against Incroachment  drive
आनंदनगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। नगर पंचायत आनंदनगर में अतिक्रमण हटाने का कार्य चौथे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को ईओ अवधप्रकाश सिंह के नेतृत्व में आंबेडकरनगर तिराहे से लेकर बाइपास तक अतिक्रमण हटाया गया। लोगों ने अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बार नगर पंचायत कर्मी व स्थानीय व्यापारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस के तैनाती के कारण बवाल होने से बच गया। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत में नाली को मानक माना जा रहा है, लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान भेदभाव किया जा रहा है। ईओ अवधप्रकाश सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

पनियरा में चला प्रशासन का बुलडोजर
पनियरा। एसडीएम सदर साई तेजा सीलम के नेतृत्व में मंगलवार को नगर पंचायत के मंगरहिया के पास अतिक्रमण हटवाया गया। जामा मस्जिद के पास दस फीट सरकारी जमीन से भी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अपर एसडीएम मदन मोहन वर्मा, ईओ राजनाथ यादव, नायब तहसीलदार सदर विवेकानंद दूबे, थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, सोनू यादव, रमेश चौधरी, राजू निगम, गिरजेश कुमार, आशुतोष, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
घुघली। ऑपरेशन ब्रज के तहत पुलिस टीम ने मंगलवार को सुभाष चौक से खनन में लिप्त थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर के मडार विंदवालिया निवासी रविंद्र यादव व मलाही पट्टी निवासी शत्रुघ्न को गिरफ्तार कर लिया। मौके से बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली व एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed