फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   half burnt woman body found

Maharajganj News: अधजला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 29 Mar 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 29 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
half burnt woman body found
आसपास के गांवों से जानकारी लेने में जुटी पुलिस टीम, नहीं मिल रही सटीक जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठूठीबारी। कोतवाली क्षेत्र के मैरी व बोदना गांव के सिवान में मंगलवार को एक अधजला शव मिला। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से जानकारी लेकर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस टीम आसपास के गांवों में लोगों से पूछताछ कर जानकारी हासिल करने में जुटी है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के मैरी गांव से बोदना गांव जाने वाले मार्ग के पश्चिम सड़क के गड्ढे में स्थित जोखू के खेत के सामने सरसों व मंसूर के डंठल में मंगलवार सुबह अधजला शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे निचलौल नायब तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी निचलौल सूर्यबली मौर्य, ठूठीबारी कोतवाल जेपी सिंह यादव घटना स्थल पहुंचकर अधजले शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए। आसपास के लोग इस प्रकरण में अभी कुछ जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं। महिला कहां की है, कैसे खेत में जल गई आदि बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत कैसे हुई है। आसपास के ग्रामीणों की मदद से पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed