फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   had to wait an hour

टीका लगवाने के लिए घंटे भर करना पड़ा इंतजार

Wed, 20 Oct 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
had to wait an hour
महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लगी महिलाओं की लाइन। - फोटो : MAHARAJGANJ
टीका लगवाने के लिए घंटे भर करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

जिले में 21,277 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। महिला अस्पताल में बुधवार को भीड़ बढ़ने से लोगों को कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए घंटे भर इंतजार करना पड़ा। जबकि अन्य केंद्रों पर आसानी से टीका लगवाकर लोग घर चले गए। जिले में 21, 277 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
महिला अस्पताल के अलावा घुघली, चौक बाजार, निचलौल, रतनपुर, सिसवां, बृजमनगंज, फरेंदा, परतावल, पनियरा, धानी समेत अन्य केंद्रों पर लोग सुबह 9 बजे टीका लगवाने पहुंचे। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए कार्ययोजना तैयार है। कर्मियों को दायित्व के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी गई है। चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सभा बागापार चौराहे पर बुधवार को टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह निक्कू ने बताया कि 250 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया है।
विज्ञापन

कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की संख्या कमी हो रही है। बुधवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। जबकि 141 नमूने जांच के लिए भेजे गए। अब तक कोरोना के 12440 केस मिल चुके हैं। सक्रिय केस एक है। 12298 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या 140 है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के दौरान नोकझोंक
नौतनवां। ग्राम पंचायत निपनिया में प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को टीकाकरण के लिए अधिक संख्या में लोग पहुंच गए। भीड़ अधिक होने के कारण धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान किसी ने डायल 112 को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करने लगी तो एक युवक पुलिस से उलझ गया। पुलिस युवक को थाने ले गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा के मुताबिक आरोपी युवक को पूछताछ के लिए लाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed