फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Guest house and Vipassana hall remain unopened even after a year of construction

Maharajganj News: निर्माण के एक वर्ष बाद भी नहीं खुला अतिथि गृह और विपश्यना हॉल

Fri, 28 Nov 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Guest house and Vipassana hall remain unopened even after a year of construction
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर ब्लॉक में प्राचीन बौद्ध स्थल देवदह में अतिथि गृह और विपश्यना हॉल पर्यटकों के लिए बेमतलब साबित हो रहा है। निर्माण के करीब एक वर्ष बाद भी अभी तक इसे पर्यटकों के लिए नहीं खोला गया है। इस वजह से पर्यटकों को निराशा हाथ लग रही है। देवदह में हर रोज सैकड़ों की संख्या में पर्यटकों का आवागमन लगा हुआ है। देवदह बौद्ध विकास समिति ने सरकार से मांग की है कि अतिथि गृह को पर्यटकों के लिए जल्द से जल्द खोल दिया जाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर के बनरसिहा कला में गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह में प्राचीन बौद्ध स्तूप है। यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से अतिथि गृह व विपश्यना हॉल करीब एक वर्ष पहले बना था। लेकिन इसे बौद्ध पर्यटकों के लिए खोला नहीं गया है। जबकि यहां हर रोज सैकड़ों पर्यटकों का आवागमन होता है। उन्हें रात में विश्राम करने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

शैलेश कुमार भाष्कर, बुद्धसेन, बलिराम, दीपक, राजेंद्र आदि ने बताया कि करीब 100 की संख्या में पर्यटक महराजगंज से कपिलवस्तु और लुम्बिनी जाते समय मंगलवार को शाम के समय बनरसिहा कला देवदह पहुंचे लेकिन रात में विश्राम करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। पर्यटकों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ी। देवदह बौद्ध विकास समिति, नौतनवा के अध्यक्ष जितेन्द्र राव ने बताया कि पर्यटकों की प्राचीन बौद्ध स्थल देवदह स्तूप की पूजा-वंदना करने देश-विदेश से यहां पर्यटकों का आवागमन होता है। मगर उन्हें यहां ठहरने में काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार ने बताया कि शासन स्तर पर बनरसिहा कला प्राचीन बौद्ध स्थल के विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। पर्यटकों को जल्द ही बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed