{"_id":"65e48f602d4fb987930a2ad8","slug":"gravels-started-falling-to-repair-the-dilapidated-road-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-117036-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए गिरने लगीं गिट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए गिरने लगीं गिट्टियां
Sun, 03 Mar 2024 08:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 03 Mar 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद के शास्त्रीनगर व बिस्मिल नगर मोहल्ले की सड़कें टूटने से नालियों का गंदा पानी बह सड़क पर रहा था। इससे लोगों परेशानी होती थी। अमर उजाला अखबार ने दो मार्च के अंक में 'सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी' नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। उसके बाद जिम्मेदारों ने निर्माण के लिए रविवार को सड़क पर गिट्टियां गिराना शुरू कर दिया है।
शहर के मोहन कन्नौजिया, बेलास गुप्ता, नरेंद्र, विवेक पटेल आदि ने कहा कि नगर पालिका कार्यालय के पीछे से होकर चिऊरहा जाने वाली सड़क काफी दिनों से बदहाल है। इस पर जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं। संभलकर न चला जाए तो दुर्घटना होनी तय रहती है। इससे लोगों को तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। आगे कहा कि इस रोड पर सिर्फ यही समस्या नहीं है। कहीं-कहीं पथ प्रकाश भी खराब है, इससे टूटी सड़क पर अंधेरा भी छाया रहता है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अभियंता आलोक कुमार मिश्रा ने कहा की टूटी सड़क की मरम्मत कराने के लिए गिट्टियां गिराई जा रही हैं। जल्द मरम्मत कराने के साथ ही टूटी नालियां भी ठीक करा दी जाएंगी।