फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gram panchayat Officer suspended

अपूर्ण शौचालय को पूर्ण दिखाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Wed, 01 Sep 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Gram panchayat Officer suspended
अपूर्ण शौचालय को पूर्ण दिखाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
विज्ञापन

महराजगंज। पनियरा ब्लॉक के ग्राम रामनगर में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान अपूर्ण सामुदायिक शौचालय को पूर्ण दिखाना फरेंदा में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी ममलेश्वर मिश्रा को भारी पड़ गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें एडीओ पंचायत कार्यालय फरेंदा से संबद्ध कर दिया है तथा प्रकरण की जांच एडीओ पंचायत सदर प्रद्युम्न प्रजापति को सौंपी है।
जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बताया कि खंड विकास अधिकारी पनियरा द्वारा अवगत कराया गया कि फरेंदा ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी ममलेश्वर मिश्रा की तैनाती जब पनियरा ब्लॉक के ग्राम रामनगर में थी तो उन्होंने बिना सामुदायिक शौचालय के कार्य पूरा हुए ही कार्य को पूरा किए जाने संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध करा दी तथा संपूर्ण भुगतान को भी जिम्मेदारों ने निकाल लिया। उन्होंने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना भी की। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विद्युत बिलों का भुगतान कराएं एडीओ पंचायत
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों व पंचायत भवनों के मार्च 2018 तक के बकाए बिजली मूल्य का ग्राम सभा से भुगतान कराना सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी केबी वर्मा ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा कई विद्यालयों व पंचायत भवनों के बिजली काटे जाने की जानकारी मिली है, ऐसे में जिले के सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है कि शासन द्वारा निर्धारित की गई व्यवस्था के तहत विद्युत बिल का ग्रामसभा से भुगतान कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed