{"_id":"6687f19d90cdb713080664b6","slug":"government-library-will-be-operated-in-modern-way-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126083-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आधुनिक तरीके से संचालित होगी राजकीय पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आधुनिक तरीके से संचालित होगी राजकीय पुस्तकालय
Fri, 05 Jul 2024 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय पुस्तकालय का सुंदरीकरण किया गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने इसका उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के विद्यार्थियों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की आवश्यकताओं के दृष्टिगत जिला राजकीय पुस्तकालय को उच्चीकृत किया गया है। राजकीय पुस्तकालय को आधुनिक तरीके से संचालित किया जाएगा।
आधुनिक पुस्तकों से सुसज्जित करते हुए पठन-पाठन की अच्छी सुविधा छात्र-छात्राओं को मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि राजकीय पुस्तकालय के उच्चीकरण के बाद इसमें पाठकों की संख्या बढ़ी है। रोजाना विद्यार्थी पंजीकृत करा रहे हैं। अध्ययन करने वाले बच्चों को एक-एक डायरी भेंट की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अभ्युदय योजना के तहत बच्चों को समय-समय पर अपना मार्गदर्शन देते रहें।
उपस्थित पाठकों ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी द हिंदू समाचार पत्र की उपलब्धता की आवश्यकता बताई, जिसपर उन्हें आश्वस्त करते हुए जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी को यथाशीघ्र अखबार की उपलब्धता पुस्तकालय में सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और अन्य छात्रों के लिए जिला राजकीय पुस्तकालय को आईआईटी की तर्ज पर अत्याधुनिक और सभी अकादमिक सुविधाओं से युक्त किया गया है। पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए वातानुकूलित वाचनालय, आरओ वाटर कूलर, स्वच्छ शौचालय, शांतिपूर्ण माहौल और विद्यार्थियों के लिए नीट, जेईई, एसएससी, सिविल सर्विस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल निगम आतिफ हुसैन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद महराजगंज आलोक कुमार मिश्र, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह मौजूद रहे।