फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Government is formed only through the strength of organization.

Maharajganj News: संगठन की ताकत से ही बनती है सरकार

Wed, 25 Feb 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Government is formed only through the strength of organization.
बसपा की जिलास्तरीय कार्यकर्ता की बैठक संपन्न
विज्ञापन

महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी की जिलास्तरीय कार्यकर्ता की बैठक चिउरहा स्थित बौद्ध विहार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नारद कुमार राव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी सुरेश कुमार गौतम मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर धर्मराज गौतम और वीरेंद्र कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष तबारक हुसैन ने किया।

मुख्य अतिथि सुरेश कुमार गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि बहुजन समाज पार्टी की लहर अब जोर पकड़ चुकी है और इसे बनाए रखना जरूरी है। जिलाध्यक्ष नारद कुमार राव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मायावती के निर्देशों का पालन किया जाए। संगठन की ताकत से ही सरकारें बनती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद मायावती निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। बैठक में लालजी पांडेय, अग्रसेन गिरी, सोनू गौतम, अशोक प्रताप निषाद, अनिल गौतम, मनोज पासवान, अजय कुमार, जितेंद्र गौतम, नंदू प्रसाद, रमेश चंद गौतम, प्रकाश राव, दुर्विजय प्रसाद गौतम, सूरज नायक, सदाबहार, सुरेंद्र कुमार भारती मौजूद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed