फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Government is developing every section of the society: Pankaj

समाज के हर वर्ग का विकास कर रही सरकार- पंकज

Mon, 06 Jun 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Government is developing every section of the society: Pankaj
पनेवा में चौपाल को संबोधित करते केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
समाज के हर वर्ग का विकास कर रही सरकार : पंकज
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने लोगों ने किया संवाद, बताईं सरकार की उपलब्धियां
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने रविवार को ग्रामसभा पनेवा में बूथ संख्या 211, 212, गबडुआ बूथ संख्या 7, 8, 9, 10 व 295 बूथ संख्या पर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार, सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सबको राशन, आवास और शौचालय देने का काम कर रही है। भाजपा, राष्ट्र के विकास, सशक्तीकरण के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि देश व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार, देश व प्रदेश को नई ऊंचाई पर पहुंचाने का कार्य कर रही है। आज प्रदेश में पर्याप्त बिजली मिल रही है। पूर्ववर्ती सरकारों में केवल चुनिंदा जिलों में ही बिजली 24 घंटे मिलती थी। आज परिस्थितियां बदली हैं। लोगों को न्याय मिल रहा है, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। उत्तम प्रदेश बनने की ओर उत्तर प्रदेश बढ़ चुका है। मजबूत, शक्तिशाली व संपन्न भारत के निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी का सत्ता में बने रहना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि पिछड़े दलितों की बात करने वालों ने केवल वोट बैंक समझ कर प्रयोग किया। भाजपा सरकार ने उनके जीवन स्तर को उठाने का प्रयास किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, संजय पांडेय, ओमप्रकाश पटेल, रामहरख गुप्ता, राघवेंद्र मिश्रा, अशोक पटेल, दिलीप शर्मा, राजू विश्वकर्मा, जितेंद्र पटेल, सुभाष यादव, राम सिंह, सुरेंद्र पटेल, नंदलाल आंबेडकर, राजेश गौतम, राजन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed