फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Government employees made aware about cyber security

Maharajganj News: सरकारी कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Wed, 11 Feb 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Government employees made aware about cyber security
महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में विश्व स्तरीय सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जिलास्तरीय अधिकारी और कार्यालय अध्यक्ष विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने विभागीय हैंडल्स बनाएं और अपने विभागीय हैंडल्स और जनपद के प्रमुख हैंडल्स को फॉलो करें ताकि विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही आवश्यक सूचना को तीव्रता के साथ विश्वसनीय तरीके से प्रसारित किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इंटरनेट ने हमारे जीवन को आसान किया है लेकिन इसने विभिन्न प्रकार के साइबर खतरों को जन्म दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल करें और जरूरी सावधानियों का पालन अनिवार्य रूप से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनावश्यक और व्यक्तिगत जानकारियों को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार ने सभी को बताया कि प्रत्येक वर्ष फरवरी के दूसरे मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष ‘’एआई के प्रति जागरूकता: सुरक्षित, स्मार्ट और नियंत्रण में’’ थीम के साथ यह दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने इंटरनेट के विभिन्न उपयोगों को सुरक्षित रूप से किए जाने को लेकर आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया। विशेष रूप से एआई को लेकर उन्होंने जरूरी सावधानियों का पालन करने को लेकर सभी को जागरूक किया।

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने फिशिंग, स्पैम, डीप फेक वीडियो सहित विभिन्न प्रकार के साइबर खतरों से बचने के तरीके बताए। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी और साइबर अपराध का शिकार होने पर 1930 या cybercrime.gov.in पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने का सुझाव दिया। साथ ही, ओटीपी, क्रेडिट कार्ड या खाता संख्या किसी से भी साझा न करने की चेतावनी दी। कलक्ट्रेट में आयोजित मुख्य कार्यशाला के अतिरिक्त आईटीआई पुरैना और आईटीआई माधोनगर में भी कार्यशाला का आयोजन कर छात्र–छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ निरंजन सुर्वे, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक पीके शर्मा, बीएसए ऋद्धि पांडेय, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed