फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Got toilets built, forgot to provide electricity and water

Maharajganj News: शौचालय बनवा दिए, बिजली-पानी देना भूल गए

Sat, 05 Oct 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 05 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Got toilets built, forgot to provide electricity and water
सिंदुरिया। क्षेत्र के सिसवनिया, पिपरा नारायण, मुंडेरा कला व मुजहना बुजुर्ग में सामुदायिक शौचालय तो बनवा दिए गए, लेकिन जिम्मेदार बिजली, पानी देना ही भूल गए। ऐसे में लोग सामुदायिक शौचालक का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। खुले में लोग शौच जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा के कई गांवों में सामुदायिक शौचालय या तो संचालन में नहीं है या बंद रहते हैं। ग्राम सभा मुजहना बुजुर्ग के टोला सिसवनिया में सामुदायिक शौचालय बना तो, लेकिन आज तक संचालित नहीं हो पाया। यहां नहीं पानी टंकी है नहीं बिजली कनेक्शन और नहीं तो शौचालय के दीवार पर झाड़ियां हैं। गांव के लोगों को खुले में शौच जाना पड़ता है।
विज्ञापन


ग्रामीण सुग्रीव पटेल व अर्जुन ने बताया कि शौचालय संचालित नहीं हो पाया। लोगों को खुले में शौच जाना पड़ता है। पिपरा नारायण में सामुदायिक शौचालय बने पांच साल हो गए, लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया और हमेशा शौचालय बंद रहता है। आसपास सफाई भी नहीं है। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत बीडीओ से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण कैलाश व साधु ने बताया कि गेट पर ताला बंद रहने से कोई अंदर नहीं जा पाता है। मुंडेरा कला में शौचालय पर पानी टंकी व कनेक्शन नहीं है। इस वजह से कोई यहां आता नहीं है। मुजहना बुजुर्ग के सामुदायिक शौचालय का यही हाल है। यहां शौचालय कब खुलता है किसी को पता नहीं है। यहां पर पानी टंकी, बिजली कनेक्शन व हैंड पंप तक नहीं है।

मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

-राहुल सागर, खंड विकास अधिकारी, मिठौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed