{"_id":"679fc57c5a9cd2f1d2054fd9","slug":"gorakhpur-team-defeated-butwal-team-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-141823-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गोरखपुर की टीम ने बुटवल टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गोरखपुर की टीम ने बुटवल टीम को हराया
Mon, 03 Feb 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
खनुआ। नौतनवा इंटर कॉलेज खेल मैदान में मां सावित्री मणि त्रिपाठी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 सीजन 3 में रविवार को कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी कुशीनगर और वेस्टर्न क्रिकेट एकेडमी बुटवल नेपाल के बीच खेला गया।
वेस्टर्न क्रिकेट एकेडमी बुटवल नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी कुशीनगर की टीम ने अपने निर्धारित 30 ओवर के खेल में 29.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रन बनाया। 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुटवल नेपाल की टीम ने 21.5 ओवर में 61 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
कुशीनगर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शुभम कुशवाहा 64 रन, संदीप शर्मा ने 34 रनों का योगदान दिया। वेस्टर्न क्रिकेट एकेडमी बुटवल नेपाल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुप्रीम कंडेल ने 3 और प्रज्ज्वल और अर्पण को 2.2 विकेट प्राप्त हुए। मैच में मैन ऑफ द मैच शुभम कुशवाहा को दिया गया। मैच के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के संस्थापक अध्यक्ष अमित त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि अवनीश उपाध्याय रहे। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक अशोक वर्मा, प्रधानाचार्य प्रदीप मिश्रा अनरुल्ला खान, करीम खान आदि मौजूद रहे। संवाद