फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur-Sonauli road blocked due to non-availability of gas cylinders

Maharajganj News: गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर गोरखपुर-सोनौली मार्ग किया जाम

Thu, 26 Mar 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Sonauli road blocked due to non-availability of gas cylinders
तीन दिन बीतने के बाद भी कोल्हुई में गैस सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश
विज्ञापन

बार-बार गैस नहीं होने की बात कह कर लोगों को लौटा रहे थे एजेंसी के कर्मचारी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने 15-20 मिनट में खुलवाया जाम
कोल्हुई। पूरे क्षेत्र में घरेलू गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। तीन दिन बीत जाने के बावजूद गैस एजेंसी पर सिलेंडर उपलब्ध न होने से नाराज लोगों ने गोरखपुर-सोनौली मार्ग हाईवे पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया।
उपभोक्ता लगातार एजेंसी का चक्कर लगा रहे थे लेकिन हर बार उन्हें गैस नहीं आई कहकर लौटा दिया जा रहा था। इससे नाराज होकर सोमवार को सुबह 9 बजे बड़ी संख्या में उपभोक्ता गोरखपुर-सोनौली मार्ग हाईवे पर इकट्ठा हो गए और सड़क जाम कर 15 से 20 मिनट तक नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि गैस न मिलने से उनके घरों में खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है। कई परिवारों को मजबूरी में लकड़ी और पारंपरिक ईंधन से चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। हाईवे जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और जाम खुलवाया। वंशराजी इंडेन ग्रामीण वितरक के संचालक मनीष गुप्ता का कहना है कि सप्लाई में देरी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही गैस उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि गैस न मिलने से उपभोक्ता आक्रोशित होकर सड़क पर आ गए थे। उन्हें समझा-बुझाकर हटाया गया है। अफवाह फैलाने वालों और रोड जाम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed