{"_id":"69fba4417b36b65472019305","slug":"gorakhpur-sonauli-construction-work-in-final-stages-speed-up-from-july-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-176745-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अंतिम दौर में गोरखपुर-सोनौली का निर्माण कार्य, जुलाई से भरिए फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अंतिम दौर में गोरखपुर-सोनौली का निर्माण कार्य, जुलाई से भरिए फर्राटा
विज्ञापन
फरेंदा हाइवे पर आवाजाही करते वाहन।
हाईवे का काम लगभग पूरा, सर्विस लेन की हालत जर्जर
जून माह में पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग का चौड़ीकरण कार्य विगत तीन वर्षों से प्रगति पर है। जून महीने में काम पूरा हो जाएगा। जुलाई से राहगीर इस पर फर्राटा भर सकते हैं। फिलहाल कार्यदायी संस्था हाईवे के ओवरब्रिज का निर्माण कार्य को अंतिम रूप दे रही है। अधिकतर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। हालांकि लोग अभी से इस पर सफर कर रहे हैं।
जंगल कौड़िया से सोनौली हाईवे को करीब 2700 करोड़ की लागत से फोरलेन बनाया जा रहा है। हाईवे निर्माण कार्य का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। लोग अभी से फोरलेन की सुविधा के लिए इस रास्ते से गोरखपुर तक का सफर तय कर रहे हैं। हालांकि फरेंदा के दक्षिणी बाईपास, छतरी पुल, महदेवा बुजुर्ग, भैया फरेंदा, रानीपुर सहित कई जगहों पर अधूरा कार्य होने से लोगों को परेशानी हो रही है। लेकिन जिम्मेदारों का दावा है कि जल्दी ही यह कार्य भी पूरे कर लिए जाएंगे। तीन वर्ष से जारी यह निर्माण कार्य जून महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा। जुलाई से राहगीर फोरलेन सड़क पर सफर की सुविधा ले सकेंगे।
महदेवा बुजुर्ग के सामने राहगीर विनोद कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण पूरा है इस वजह से लोग इस पर सफर भी कर रहे हैं। लेकिन सर्विस लेन का काम अभी अधूरा होने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं भैया फरेंदा के दिनेश मद्धेशिया ने बताया कि काफी दिनों से सर्विस लेन को अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे परेशानी हो रही है। रानीपुर के पास मिले हलीम ने बताया कि सभी जगहों के ओवरब्रिज लगभग तैयार हो गए हैं। यहां पर संस्था शीघ्र काम पूरा करें जिससे लोगों को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
स्पीकअप
सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही लोगों को दिक्कत हो रही थी लेकिन हाईवे पूरा होने से गोरखपुर से सोनौली का रास्ता काफी सुगम हो गया है। वहां पर पहुंचने में अब समय नहीं लग रहा है। एक से डेढ़ घंटे में पहुंच जा रहे है।
- विनोद चौधरी, फरेंदा
-- -- -- -- -- --
इधर कुछ माह से काम धीमी गति से हो रहा है। जहां निर्माण अधूरे है, वह उसी हालत में पड़े हुए है। उत्तरी बाईपास पर सर्विस लेन जर्जर हालत में हो गई है। जल्दी से निर्माण कार्य पूरा हो जाए तो राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
-ओमप्रकाश चौबे, फरेंदा
वर्जन
काम लगभग पूरा हो गया है। कुछ जगहों पर जहां काम बाकी है वहां निर्माण कार्य जारी है। निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को सहूलियत मिलेगी।
- ललित पाल, परियोजना निदेशक, एनएचएआई