{"_id":"68bded8a8cd04ad15a04c99e","slug":"gorakhpur-news-young-man-killed-by-knife-attack-due-to-enmity-force-deployed-in-the-village-maharajganj-news-c-7-gkp1038-1063481-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रंजिश में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, गांव में फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रंजिश में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, गांव में फोर्स तैनात
विज्ञापन
चिलुआताल के बरगदवां गांव में शनिवार देर रात हुई घटना, युवक ने इलाज के दौरान बीआरडी में तोड़ा दम
आक्रोशित महिलाओं ने रविवार सुबह बरगदवां चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश की, पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया शांत
गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवां गांव में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश में राहुल चौहान (27) की हत्या कर दी गई। वारदात के नाराज परिजनों ने ग्रामीणों संग रविवार सुबह बरगदवां चौराहा पर जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आरोपी संदीप व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संदीप को पुलिस ने पकड़ भी लिया है।
राहुल चौहान बरगदवां चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाता था। उसका इलाके रहने वाले दीपू उर्फ संदीप चौहान से विवाद चला आ रहा है। शनिवार रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में वह राज मेडिकल स्टोर्स के पास पहुंचा ही था कि दो अन्य साथियों के साथ पहले से मौजूद संदीप ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध पर संदीप ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हमले से राहुल संभल नहीं पाया और किसी तरह जान बचाने की कोशिश करता रहा। लेकिन कुछ दूरी पर गिरकर बेहोश हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। इधर, वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
एक आरोपी के हाथ में लगी चोट, पुलिस अभिरक्षा में उपचार
रविवार भोर में राहुल की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे इलाके में तनाव फैल गया। सुबह आक्रोशित महिलाएं बड़ी संख्या में बरगदवां चौराहे पर जुट गईं और सड़क पर जाम करने की कोशिश करने लगीं। उनका आरोप था कि पुलिस ने आरोपी पर तत्काल कार्रवाई नहीं की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। जब तक पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर उसके घर पर ताला नहीं जड़ा, तब तक महिलाएं शांत नहीं हुईं। आरोपी संदीप को भी चोट लगी है। बताया जा रहा है कि हाथापाई में उसे चोट आई। उसका पुलिस अभिरक्षा में बीआरडी में इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस ने रविवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी संदीप के साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कोट
मृतक राहुल चौहान के भाई अशोक चौहान की तहरीर पर संदीप उर्फ दीपू और दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी संदीप के भी हाथ में चोट आई है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में पुलिस अभिरक्षा में कराया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
पुलिस ने वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें हमले की पुष्टि हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस दो अज्ञात हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इधर, पुलिस अधिकारी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं परिजनों ने राहुल के हत्यारोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।