{"_id":"68bf409f7228e001ae08b831","slug":"gorakhpur-news-three-miscreants-accused-of-robbing-a-contractor-by-putting-an-airgun-on-his-temple-have-been-arrested-maharajganj-news-c-7-hsr1010-1064422-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ठेकेदार की कनपटी पर एयरगन लगाकर लूट के आरोपी तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ठेकेदार की कनपटी पर एयरगन लगाकर लूट के आरोपी तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
पिपराइच थाना पुलिस ने की कार्रवाई, बुलंदशहर के रंजीत जाट के साथ हुई थी घटना
पिपराइच। लेबर ठेकेदार की कनपटी पर नकली पिस्टल (एयर गन) सटाकर तीन हजार लूटने के आरोपी युवकों को पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान मोगलपुरा निवासी आरोपी विशाल कुमार, जंगल सुभान अली उर्फ बेलवा निवासी राज और दीपक कुमार के रूप में हुई। तीनों के पास से लूट के रुपये, नकली पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भिजवा दिया है।
बुलंदशहर जिले के शिकारपुर थाना के ग्राम आचरूकला निवासी रंजीत जाट, पिपराइच क्षेत्र में निर्माणाधीन रिंग रोड में लेबर ठेकेदार है। चार सितंबर की रात साढ़े आठ बजे वह मोगलपुरा गांव किराने का सामान खरीदने जा रहा था। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। नकली पिस्टल कनपटी पर सटाकर तीन हजार रुपये लूटकर भाग गए। घटना के बाद रंजीत ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया है।