{"_id":"68bdf14461c3fc2a63002f3e","slug":"gorakhpur-news-ravi-gautam-became-the-winner-in-senior-open-and-aryansh-in-under-11-maharajganj-news-c-7-1-gkp1058-1063736-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीनियर ओपन में रवि गौतम और अंडर 11 में आर्यांश बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीनियर ओपन में रवि गौतम और अंडर 11 में आर्यांश बने विजेता
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता के विजई प्रतिभागी।
बेस्ट स्कूल की ट्रॉफी पर जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल ने जमाया कब्जा
गोरखपुर। जिला शतरंज संघ से संबंद्ध ब्रेन चेस एकेडमी की ओर से महावीर छपरा स्थित एक स्कूल में आयोजित प्रथम ब्रेन चेस क्लासिकल ओपन टृर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। सीनियर ओपन वर्ग में अपराजित रहते हुए रवि कुमार गौतम ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। अंडर 11 आयु वर्ग के सभी मैचों में जीत दर्ज करते हुए आर्यांश चैंपियन बने।
पांच चक्रों में खेली गई इस प्रतियोगिता में कुल 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, जिनमें 11 फिडे रेटेड खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता में बेस्ट स्कूल ट्रॉफी पर 14 अंक बनाकर जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल ने अपना कब्जा जमाया। दूसरे स्थान पर 11.5 अंकों के साथ लिटिल फ्लावर स्कूल, धर्मपुर रहा।
प्रतियोगता के सीनियर वर्ग में 4.5 अंक बनाकर लिटिल फ्लावर स्कूल के रक्षित शेखर द्विवेदी दूसरे स्थान पर रहे। अर्यांश सिंह तीसरे, आदित्य कुमार गुप्ता चौथे व संजय सिंह पांचवें स्थान पर रहे। अंडर 11 वर्ग में चार अंक बनाकर अनुराग मौर्या दूसरे, आर्यन कुमार तीसरे, नमन सिंह चौथे, हिमांशु कुमार पांचवें स्थान पर रहे। विशेष पुरस्कारों में बेस्ट वेटरेन का पुरस्कार तुफैल अहमद को मिला। वहीं बेस्ट गर्ल्स की ट्रॉफी पर आरना त्रिपाठी ने कब्जा जमाया। अंडर-9 वर्ग में प्रथम स्थान पर शिव शुक्ला और दूसरे स्थान पर विधि श्रीवास्तव रहीं। अंडर-7 वर्ग में प्रथम स्थान पर अद्विका पांडेय व दूसरे स्थान पर शाश्वत श्रीवर्द्धन रहे।
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों केा विद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजेश श्रीवास्तव, निदेशक जितेंद्र श्रीवास्तव, सचिव वीके श्रीवास्तव, जिला शतरंज संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य सत्येंद्र श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि संदीप श्रीवास्तव ने ट्रॉफी, नकद, मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर एसएनए नितेश श्रीवास्तव रहे।