{"_id":"68bf3c477e12548ae901753b","slug":"gorakhpur-news-quack-accused-of-molesting-a-girl-on-the-pretext-of-treatment-uproar-maharajganj-news-c-7-gkp1038-1064132-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: झोलाछाप पर इलाज के बहाने युवती से छेड़खानी का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: झोलाछाप पर इलाज के बहाने युवती से छेड़खानी का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
जानकारी के बाद परिजनों ने ग्रामीण संग क्लीनिक के बाहर हंगामा कर की मारपीट
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों को हिरासत में लिया
सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरी खास स्थित क्लीनिक पर रविवार को इलाज कराने आई युवती से गैर समुदाय के झोलाछाप ने छेड़खानी कर दी। सोमवार को जब परिजनों को पता चला तो वह ग्रामीणों संग क्लीनिक पर पहुंचकर हंगामा किए। झोलाछाप से मारपीट कर गाली-गलौज भी की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच शुरु कर दी है।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट इलाके की युवती ने बताया कि रविवार को वह अपने परिजनों के साथ हाथ-पैर दर्द का इलाज कराने क्लीनिक गई थी। जहां झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने परिजनों को जानकारी दी कि डॉक्टर ने इलाज के बहाने छेड़खानी की। जानकारी के बाद सोमवार को युवती के परिजन कुछ ग्रामीणों के साथ क्लीनिक पहुंचे और वहां हंगामा करने लगे। आरोप है कि उन्होंने झोलाछाप से मारपीट भी की। इस दौरान झोलाझाप के परिवार और सहयोगी भी भिड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही सोनबरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को थाने ले गई। चौरीचौरा थानाप्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है आरोपों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।