{"_id":"68bc9e5ac6a61b49370038d9","slug":"gorakhpur-news-pet-there-was-a-crowd-of-candidates-going-home-by-train-and-bus-maharajganj-news-c-7-gkp1038-1062198-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी: ट्रेन व बसों से घर जाने वाले अभ्यर्थियों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी: ट्रेन व बसों से घर जाने वाले अभ्यर्थियों की रही भीड़
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 पर मथुरा छपरा से जाने के लिए पीईटी विद्यार्थियों व अभिभावक का लग
रेलवे और बस स्टेशनों पर दिन-रात रही आने-जाने वाले परीक्षार्थियों की चहल-पहल
परिवन निगम व रेलवे की ओर से की गई थी अतिरिक्त बसों व ट्रेनों की व्यवस्था
गोरखपुर। पीईटी के अभ्यर्थियों के कारण शनिवार को शहर में ज्यादा भीड़ रही। बस स्टेशन से लेकर रेलवे स्टेशनों तक पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। जैसे-तैसे अभ्यर्थी बसों या ट्रेनों में चढ़कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ा।
दोपहर बाद जब अभ्यर्थियों की भीड़ रेलवे और बस स्टेशनों की ओर निकलने लगी तो पैदल चलने के लिए भी जगह मिलनी मुश्किल हो गई। देर रात तक रेलवे स्टेशनों और बस स्टेशनों के बाहर अभ्यर्थी टहलते रहे। अभ्यर्थियों के आने का जो सिलसिला शुक्रवार को शुरू हुआ था, वह शनिवार की देर रात तक जारी रहा। इधर, अभ्यर्थी जब शनिवार को दोपहर बाद और शाम केा परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले तो बस स्टेशन पर हजारों की भीड़ जुट गई। ट्रेनें आने पर बार-बार आरपीएफ को अनाउंस करना पड़ रहा था कि पहले यात्रियों को उतर जाने दें, उसके बाद ही चढ़ें। ट्रेनों और बसों में बहुत से परीक्षार्थियों ने खड़े होकर यात्रा की। सिद्धार्थनगर से आए परीक्षार्थी शोभनाथ यादव ने कहा कि भीड़ की वजह से आगे की बस में जगह नहीं मिली। पीछे लगी बस में सीट मिल गई। बलिया से आए पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को ही इस परीक्षा के लिए आ गए थे। अब ट्रेन से वापस जाएंगे।
--
परिवहन निगम की ओर से लगाई गई थीं 500 बसें
परिवहन निगम की ओर से विभिन्न रूटों पर लगभग 500 बसें लगाई गईं थीं। रेलवे स्टेशन रोड से बसें रेलवे बस स्टेशन की तरफ बढ़ती गईं व यात्रियों को बैठाकर आगे गंतव्य की ओर रवाना होती गईं। आधिकरियों ने पूरे दिन व रात इसकी माॅनिटरिंग की। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को बसों में बैठाकर रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -
रेलवे बस स्टेशन से शुरू गईं 20 नई बसें
रेलवे बस स्टेशन से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए शनिवार को 20 नई बसें शुरू हो गईं। इन 43 सीटर साधारण बसों का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लखनऊ से वर्चुअल किया गया। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि 20 नई बसें ग्रामीण रूटों पर चलाई जाएंगी। इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र से शहर में आने वाले लोगों को मिलेगा।