{"_id":"68bdedf89a7fc0728a032059","slug":"gorakhpur-news-main-accused-sandeep-had-also-murdered-a-vegetable-vendor-in-the-year-2016-maharajganj-news-c-7-gkp1038-1063545-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुख्य आरोपी संदीप ने वर्ष 2016 में भी सब्जी दुकानदार की कर दी थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुख्य आरोपी संदीप ने वर्ष 2016 में भी सब्जी दुकानदार की कर दी थी हत्या
विज्ञापन
चितुलाआत में सब्जी दुकानदार की राहुल चौहान हत्या के बाद रोड जाम करने का प्रयास करते परिजन। ।
जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद राहुल से शराब के लिए रुपये न देने पर हुआ था विवाद, आए दिन करता था गाली-गलौज
इन्कार पर जान से मारने की दी थी धमकी, आरोपी आए दिन लोगों से करता था विवाद
गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवां गांव में शनिवार रात हुई राहुल चौहान की हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप उर्फ दीपू चौहान कोई नया चेहरा नहीं है। वह वर्ष 2016 में भी बरगदवां चौराहे पर पोकई नामक सब्जी दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर चुका है। सात साल जेल काटने के बाद वह जमानत पर छूटकर बाहर आया था। संदीप का आपराधिक इतिहास और उसकी दबंगई से गांव के लोग पहले से ही भयभीत रहते हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल और संदीप के बीच पुराना विवाद है। कुछ दिनों पहले ही संदीप ने राहुल से शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। जब राहुल ने इन्कार कर दिया तो संदीप ने उसे सरेआम धमकी दी थी कि वह उसे जान से मार देगा। ग्रामीणों का कहना है कि संदीप का व्यवहार हमेशा से विवादित रहा है। वह अक्सर गांव के लोगों से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता और गाली-गलौज पर उतर आता था। शनिवार शाम को भी संदीप का राहुल से विवाद हो गया था। इसके नाराज संदीप ने अपने दो साथियों संग मिलकर घात लगाकर राहुल पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। चाकूबाजी के दौरान छीनाझपटी में संदीप के हाथ में चाकू लग गया था। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस अगर पहले से संदीप की गतिविधियों पर नजर रखती तो आज राहुल जिंदा होता।
-- -
आए दिन लोगों से विवाद करता है आरोपी संदीप
रोड जाम करने पहुंची महिलाओं का आरोप है कि संदीप शराब का लती है। वह आए दिन अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों से विवाद करता है। आरोप लगाया कि स्थानीय चौकी में शिकायत के बाद भी पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती थी। इसके चलते उसका हौसला बुलंद हो गया। लोगों ने मारपीट कर गाली-गलौज करना आमबात हो गई थी। ग्रामीणों ने मांग की है कि संदीप और उसके साथियों को कठोर सजा मिले, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।
विज्ञापन
खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास
एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संदीप का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। सात साल पहले जिस हत्या में वह जेल गया था, उसका रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।