{"_id":"68bc9e8d458f9f3ec704c16d","slug":"gorakhpur-news-graphs-and-reasoning-confused-general-knowledge-and-hindi-gave-relief-maharajganj-news-c-7-gkp1038-1062362-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ग्राफ और रीजनिंग ने उलझाया, सामान्य ज्ञान और हिंदी ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ग्राफ और रीजनिंग ने उलझाया, सामान्य ज्ञान और हिंदी ने दी राहत
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा जिले के 49 केंद्राें पर संपन्न
आज भी जिले के 49 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा, पंजीकृत हैं 46,512 अभ्यर्थी
गोरखपुर। यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के पहले दिन शनिवार को जिले के 49 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हो गई। प्रशासन का दावा है कि सभी केंद्रों पर पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई। परीक्षा में रीजनिंग, गणित और ग्राफ आधारित सवालों ने अभ्यर्थियों को छकाया तो हिंदी, सामान्य ज्ञान और इतिहास के सवालों ने बड़ी राहत दी। पहले दिन पंजीकृत 46,512 में से 37,397 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा के लिए दूर-दूर से आए अभ्यर्थियों ने बताया कि कुल मिलाकर पेपर मॉडरेट था। प्रश्नपत्र में लगभग सभी विषयों से सवाल पूछे गए थे, जिनकी जितनी अच्छी तैयारी थी, उनका पेपर उतना ही बढि़या हुआ है। दूर-दूर से आए अभ्यर्थियों ने बताया कि अब उन्हें परिणामों का इंतजार रहेगा। रविवार को भी यह परीक्षा दो पालियों सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी।
-- -
पहली पाली में उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल
जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा पहली पाली में थी, उन्हें उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को परीक्षा से ठीक पहले शुरू हुई तेज बारिश के कारण थोड़ी राहत मिली। पहले गर्मी और फिर बारिश के कारण परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े अभिभावकों को भी मौसम की मार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
-- -
80.40 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित
पहली पाली में पंजीकृत 23256 अभ्यर्थियों में से 18675 उपस्थित व 4581 अनुपस्थित रहे। यानी पहली पाली में 80.3 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 19.70 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 23256 में से 18,722 उपस्थित व 4534 अनुपस्थित रहे। यानी पहली पाली में 80.5 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 19.50 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ दी।
-- -- --
बोले परीक्षार्थी-
पहली बार पीईटी की परीक्षा दी है। इतिहास और ग्राफ के सवाल कठिन थे, लेकिन अन्य सवाल आसान आए थे। पेपर अच्छा हुआ है। उम्मीद है कि परिणाम भी अच्छा रहेगा।
- आशीष यादव
-- -- -
कोट
प्रश्नपत्र में चार ग्राफ आए थे, उनमें से दो काफी कठिन थे, जबकि दो अपेक्षाकृत थोड़े कठिन थे। इतिहास के सवालों में कठिनाई हुई है, लेकिन अन्य सवाल थोड़े आसान लगे।
- गुंजा गुप्ता
-- -- -
कोट
सामान्य अध्ययन के कई सवाल काफी जटिल थे। इस साल दूसरी बार प्रतियोगी परीक्षा में बैठी थी, उसका लाभ मिला। ग्राफ के सवालों में से एक सवाल काफी उलझाने वाला था।
- अंशिका यादव
-- -- --
कोट
परीक्षा औसत हुई है। सवाल न तो बहुत कठिन थे और न ही आसान। सामान्य ज्ञान के तो सभी सवाल आसान थे। रिजल्ट का इंतजार है, उम्मीद है अच्छा होगा।
- अंजू सिंह