फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur News: Fraudsters stole five lakh rupees from the account of a retired inspector

Maharajganj News: जालसाजों ने रिटायर्ड दरोगा से खाते से पांच लाख रुपये उड़ाए

Wed, 10 Sep 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fraudsters stole five lakh rupees from the account of a retired inspector
ठगों ने ट्रेजरी कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी, फिर ओटीपी पूछकर रकम उड़ाई
विज्ञापन

ठगी के शिकार रिटायर्ड दरोगा ने शाहपुर थाने में दर्ज कराया केस
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड दरोगा राम स्वरूप प्रसाद से ठगी हो गई। ठगों ने खुद को पेंशन विभाग का कर्मचारी बताकर उनका विश्वास जीता और व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी। एपीके फाइल से फॉर्म भरने के दौरान ओटीपी पूछकर खाते से पांच लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


राम स्वरूप प्रसाद 31 जुलाई 2025 को उप निरीक्षक पद से रिटायर हुए हैं। उनका बैंक खाता बिछिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया में है। इसमें रिटायरमेंट की रकम जमा थी। 4 सितंबर को उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ट्रेजरी विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि पेंशन संबंधी जानकारी ऑनलाइन फॉर्म में भरनी होगी। इसके बाद उसने पीड़ित के व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी। राम स्वरूप ने उस फाइल में अपनी जानकारी भर दी। फिर जालसाज ने कहा कि फॉर्म सब्मिट करने के लिए ओटीपी नंबर दर्ज करना होगा। भरोसा कर उन्होंने ओटीपी नंबर भी बता दिया। इसके बाद जालसाजों ने पांच सितंबर को उनके खाते से आरटीजीएस के जरिये पांच लाख रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने बैंक जाकर जानकारी दी। पीड़ित ने आरोपी का मोबाइल नंबर पुलिस को सौंप दिया। मामले की जांच साइबर अपराध थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामा नंद राय को सौंपी गई है।
विज्ञापन


ठगी से बचाव के उपाय
- किसी भी कॉल पर बैंक या पेंशन से जुड़ी गोपनीय जानकारी न दें।
- अज्ञात लिंक या एपीके फाइल कभी डाउनलोड न करें।
- ओटीपी, पिन और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
- बैंक से संबंधित कार्य केवल आधिकारिक ऐप और वेबसाइट से ही करें।
- ठगी का संदेह होते ही तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed