{"_id":"68bdecbc8657d1ae9006d8bd","slug":"gorakhpur-news-e-rickshaw-snatching-gang-busted-four-arrested-maharajganj-news-c-7-gkp1038-1063720-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ई-रिक्शा से टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ई-रिक्शा से टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। महिलाओं से टप्पेबाजी कर गहने उड़ाने वाले गिरोह का कैंट पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह गिरोह ई-रिक्शा का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपियों में बसंतपुर निवासी पप्पू कुशवाहा, बर्फखाना निवासी परमिंदर डोम उर्फ बिल्ला, राहुल डोम और गोलू डोम है। पुलिस के अनुसार पप्पू ई-रिक्शा चलाता था, जबकि अन्य तीन अलग-अलग भूमिका निभाकर महिलाओं को झांसा देकर उनके गहने उतरवाकर भाग जाते हैं।
बीते चार सितंबर को कैंट थाना क्षेत्र के पैडलेगंज चौकी अंतर्गत सिद्धार्थ एन्क्लेव निवासी प्रभावती देवी राशन लेकर घर लौट रही थीं। वह बांसगांव के कैथवलिया गांव से जा रही थीं। रुस्तमपुर ढाला से ई-रिक्शा में सवार हुईं। जैसे ही रिक्शा इंद्रानगर के पास पहुंचा, उसमें सवार तीन युवकों ने उन्हें झांसा देकर गहने उतरवा लिए और भाग गए। प्रभावती देवी के बेटे अरविंद निषाद उर्फ राजा की तहरीर पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पैडलेगंज चौकी प्रभारी आशीष दुबे ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की पहचान हुई। चालक और अन्य आरोपी ई-रिक्शा से ट्रांसपोर्टनगर की तरफ भागे। पुलिस ने उस मार्ग पर लगे 25 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ की।