फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur News: Due to cable cut in Rapti Nagar, electricity went off and came after 12 o'clock in the night

Maharajganj News: राप्तीनगर में केबल कटने से गुल बिजली रात 12 बजे के बाद आई

Wed, 10 Sep 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Due to cable cut in Rapti Nagar, electricity went off and came after 12 o'clock in the night
शाम से रात तक लोगों ने झेली परेशानी, जेई ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

बदगदवां में खोदाई के दौरान 33केवीए केबल कटने का मामला

गोरखपुर। बरदगवां में सोमवार शाम 5:30 बजे खोदाई के दौरान 33केवीए अंडरग्राउंड केबल कटने से राप्तीनगर में गुल बिजली रात 12 बजे के बात बहाल हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं मामले में जेई नूर आलम ने चिलुआताल थाने में कार्यदायी संस्था सनसाइन इंफ्राटेक के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि इससे बिजली को पांच लाख रुपये आर्थिक क्षति पहुंची है।
राप्तीनगर उपकेंद्र के जेई मो. नूर आलम ने तहरीर में बताया कि टोरेंट गैस की कार्यदायी संस्था ने खोदाई के दौरान उपकेंद्र की मेन 33 केवीए अंडरग्राउंड लाइन को क्षतिग्रस्त दिया था। इसके बाद सभी भाग गए। सोमवार शाम करीब 05:38 बजे एफसीआई न्यू बिजली घर से आने वाली राप्तीनगर उपकेंद्र की 33केवीए अंडरग्राउंड लाइन से आपूर्ति अचानक बंद हो गई। जांच के दौरान पाया गया कि बरगदवां निर्माणाधीन पुल के समीप जालान फैक्टरी के निकट संस्था सनसाइन इंफ्राटेक की ओर से बिना किसी सूचना पर खोदाई की गई है। इससे 33केवीए की मेन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद आपूर्ति बहाल करने में घंटों लग गए। रात 12 बजे तक करीब 15 हजार घरों के उपभोक्ता परेशान रहे। विभाग को लगभग पांच लाख रुपये की आर्थिक क्षति भी पहुंची है।
विज्ञापन


लोग बोले
राप्तीनगर के अंशुल श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार शाम को बिजली कटने से काफी दिक्कतें हुईं। रात 12 बजे के बाद बिजली आई। इससे काफी राहत मिली।
राप्तीनगर के विवेक कुमार ने बताया कि बिजली कटने से कुछ घंटे बाद इंवर्टर भी जवाब दे गए। इससे गर्मी में परेशान होने पड़ा। बच्चों का तो बुरा हाल रहा। रात 12 बजे के बाद बिजली आई तो राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed