फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur News: DDU: Admission on vacant seats from 10th, now admission is only on the basis of merit

डीडीयू : रिक्त सीटों पर प्रवेश 10 से, अब सिर्फ मेरिट के आधार पर प्रवेश

Mon, 08 Sep 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Admission on vacant seats from 10th, now admission is only on the basis of merit
तीन चरणों की काउंसिलिंग के बाद भी खाली रह जाने पर सभी सीटें हुईं अनारक्षित
विज्ञापन

बीए में लगभग 550 सीटें हैं रिक्त, यूजी-पीजी के 14 पाठ्यक्रमों में खाली हैं लगभग 300 सीटें
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में दो चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग और एक चरण की स्पॉट काउंसिलिंग के बाद रिक्त रह गई सीटों पर (बीटेक को छोड़कर) प्रवेश 10 से 14 सितंबर तक लिया जाएगा। स्पॉट काउंसिलिंग से ये सीटें भरी जाएंगी। विभागों की तरफ से निर्धारित तिथियों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश अब मेरिट के आधार पर लिया जाएगा।

डीडीयू के प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा हुई थी, उनमें से ज्यादातर में प्रवेश पूर्ण हो गया है। चार पाठ्यक्रम ऐसे हैं जहां केवल एक-एक सीट खाली है। कुल 14 पाठ्यक्रमों में लगभग 300 सीटें खाली हैं जिनमें से अधिकांश सीटें आरक्षित वर्ग की हैं।
विज्ञापन

इनमें बीए जेएमसी, बीकॉम, बीकॉम बैंकिंग एंड इंश्योरेंस के अलावा परास्नातक हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, एमबीए, एमएससी कृषि तथा एमसीए शामिल हैं। यही स्थिति बीए की रिक्त लगभग 550 सीटों पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



---
अनारक्षित के रूप में परिवर्तित हुईं सीटें
आरक्षित संवर्गों के अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण स्पॉट राउंड के बाद भी ये सीटें खाली रह गई हैं। ऐसी दशा में अब उत्तर प्रदेश शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश अधिनियम-2006 के प्रावधानों के अनुसार इन्हें अनारक्षित सीटों के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। अब मेरिट के आधार पर सभी संवर्गों के अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाएगा।


---
बीटेक के तीसरे चरण की स्पॉट काउंसिलिंग इसी हफ्ते
बीटेक में कुल दो चरणों की ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद कुल 74 सीटें रिक्त रह गई हैं। तीसरे चरण में इन सीटों पर स्पॉट काउंसिलिंग के जरिये प्रवेश लिया जाना है। इसमें कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड मशीन लर्निंग पाठ्यक्रमों में अनारक्षित की 20, ईडब्ल्यूएस की 9, ओबीसी की 20, एससी की 22 व एसटी की तीन सीटें रिक्त हैं। बीटेक में इसी हफ्ते स्पॉट काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed