{"_id":"68bdef1e6af8dbf8f201b763","slug":"gorakhpur-news-bypass-roads-will-be-built-on-gorakhpur-varanasi-and-gorakhpur-lucknow-routes-maharajganj-news-c-7-gkp1038-1063380-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गोरखपुर-वाराणसी व गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर बनेंगे बाईपास रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गोरखपुर-वाराणसी व गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर बनेंगे बाईपास रोड
विज्ञापन
सांसद रवि किशन शुक्ल की मांग का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिया संज्ञान
गोरखपुर। पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत की खबर है। अब गोरखपुर-लखनऊ और गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर बाईपास रोड भी बनाए जाएंगे। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसे लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिया है।
गोरखपुर सदर के सांसद रवि किशन शुक्ल ने नितिन गडकरी को पत्र लिखकर गोरखपुर-लखनऊ और गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर बाईपास रोड, सिक्स लेन और वैकल्पिक लिंक रोड निर्माण का आग्रह किया था। उन्होंने तर्क दिया था कि इन मार्गों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे जाम और दुर्घटनाएं आम हो चुकी हैं। गोरखपुर महानगर और उससे सटे कस्बों-गांवों को राहत देने के लिए सड़क विस्तार समय की जरूरत है।
सांसद की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने सज्ञान लेते हुए पत्र भेजकर आश्वस्त किया है। रवि किशन ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। खासकर गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी-गोरखपुर मार्ग धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हैं। इनके विकास से गोरखपुर की पहचान और मजबूत होगी और लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।