फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur News: Body of a student missing for two days found floating in Rapti river

Maharajganj News: दो दिन से लापता छात्र का राप्ती नदी में उतराता मिला शव

Thu, 11 Sep 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Body of a student missing for two days found floating in Rapti river
खोराबार थानाक्षेत्र के हथिया पारस का रहने वाला था युवक
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की हुई पुष्टि
बेलीपार/कसिहार। बेलीपार थाना क्षेत्र के मलांव गांव स्थित राप्ती नदी तट पर बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे ग्रामीणों ने एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। मौके पर पहुंची खोराबार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।


मृतक की पहचान खोराबार थाना क्षेत्र के हथिया परास निवासी सुभाष यादव (21) पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई। वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजनों के मुताबिक सुभाष बीते सोमवार की देर शाम घर से टहलने के लिए बगल स्थित राम जानकी मंदिर गया था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवारजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार की सुबह उसका शव मलांव-चंदा घाट पर नदी में उतराता मिला। आसपास के लोगों ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। इस दौरान मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और बेटे का शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। पिता दिनेश यादव ने बताया कि सुभाष को उन्होंने मंदिर से लौटकर जल्द घर आने के लिए कहा था लेकिन नदी में शव मिलने से पूरा परिवार सदमे में है। मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में चौथे नंबर पर था। खोराबार थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है। पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed