{"_id":"68bdeb846af8dbf8f201b75f","slug":"gorakhpur-news-bike-riders-beat-up-a-young-man-and-snatched-his-bike-maharajganj-news-c-7-gkp1006-1063182-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक सवारों ने युवक से मारपीट कर छीनी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक सवारों ने युवक से मारपीट कर छीनी बाइक
विज्ञापन
जगतबेला। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत भंडारो गांव निवासी की युवक के साथ मारपीट कर बदमाशों ने उसकी बाइक और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भंडारो निवासी डॉ. सुरेंद्र नाथ दुबे के बेटे आकाश दुबे ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे वह बाइक से किसी काम से मझिगांवा जा रहे थे। रास्ते में बड़े भाई का फोन आने पर वह बाइक मोड़कर घर लौटने लगे। वह भंडारो अंडरपास के पास पहुंचे थे कि उसी दौरान मोबाइल पर बात करने के लिए बाइक रोकी। इसी बीच कालेसर की तरफ से दो बाइकों पर सवार पांच युवक पहुंचे और आकाश को रोक लिया।
आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और मोबाइल व बाइक छीनकर जंगल कौड़िया की ओर भाग गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी और चिलुआताल पुलिस पहुंची।