{"_id":"68bf40cf7333d48fff04117e","slug":"gorakhpur-news-a-third-class-student-died-after-coming-in-contact-with-the-current-flowing-in-the-pole-maharajganj-news-c-7-hsr1010-1064771-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने बिजली निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
गगहा। थाना क्षेत्र के बरइपार बड़गो गांव में सोमवार देर शाम करंट की चपेट में आने से नौ वर्षीय कक्षा तीसरी के छात्र हर्ष की जान चली गई। हादसे के वक्त वह घर के बाहर खेल रहा था। तभी बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिजली निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा किया।
बरइपार बड़गो निवासी हर्ष पासवान सोमवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसने बिजली के खंभे को छू लिया। खंभे में करंट उतरने के कारण हर्ष झटके से चिपक गया। परिजन दौड़कर उसे छुड़ाए और आनन-फानन में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता मृत्युंजय पासवान ने आरोप लगाया कि खंभे में कई दिनों से करंट उतर रहा था। इसकी शिकायत बार-बार बिजली निगम से की गई थी। लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही की वजह से मासूम की जान चली गई। थाना प्रभारी सुशील चौरसिया ने बताया कि बच्चे की मौत करंट लगने से हुई है। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।