फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gorakhpur News: 10 specialist visiting doctors will be posted in railway hospital

Maharajganj News: रेलवे अस्पताल में रखे जाएंगे 10 स्पेशलिस्ट विजिटिंग डॉक्टर

Tue, 09 Sep 2025 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 10 specialist visiting doctors will be posted in railway hospital
गंभीर बीमारियों का भी होगा इलाज, रेफर नहीं किए जाएंगे
विज्ञापन

गोरखपुर। ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में अब गंभीर बीमारियों का भी इलाज होगा, उन्हें रेफर नहीं किया जाएगा। इसके लिए 10 स्पेशलिस्ट विजिटिंग डॉक्टर रखे जाएंगे। रेल प्रशासन ने 30 सितंबर तक निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों से आवेदन मांगा है। डॉक्टर को दो घंटे ओपीडी में समय देना होगा।


रेल प्रशासन के मुताबिक, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, पैथालॉजी, यूरोलाॅजी, गेस्टो एंट्रोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, रेडियोलॉजी, साइक्रेटी और ईनएनटी के विशेषज्ञ डॉक्टर रखे जाएंगे। डॉक्टर के पास कम से कम पांच वर्ष का अनुभव जरूरी है और उम्र 30 से 64 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सप्ताह में अधिकतम छह दिन दो घंटे ड्यूटी करने पर विशेषज्ञ डॉक्टर को 52 हजार और सुपर विशेषज्ञ को 64 हजार प्रति माह मिलेगा। जबकि, 2 दिन और 4 दिन ड्यूटी करने पर विशेषज्ञ डॉक्टर को 16 हजार और 32 हजार व सुपर विशेषज्ञ डॉक्टर को 20 हजार व 40 हजार रुपये मिलेंगे। आवेदन करने वाले सुपरलिस्ट डॉक्टर के पास डीएम, एमसीएच की डिग्री होनी चाहिए। एक वर्ष के लिए नियुक्ति की जाएगी और कार्य कुशलता के आधार पर सेवा विस्तार प्रति वर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed