फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Goplapur Shiv Mandir is the center of faith of devotees

Maharajganj News: भक्तों की आस्था का केंद्र है गोपलापुर शिवमंदिर

Mon, 17 Jul 2023 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Goplapur Shiv Mandir is the center of faith of devotees
भक्तों की आस्था का केंद्र है गोपलापुर शिवमंदिर
सोमवार को क्षेत्र के साथ दूरदराज के लोग शिवमंदिर पहुंच कर जलाभिषेक कर मांगते हैं मनौती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवमंदिर गोपलापुर भक्तों की आस्था का केंद्र हैं। जहां पर प्रत्येक सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। सावन माह में भक्तों के बोल बम के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठता है। सोमवार को क्षेत्र के साथ दूरदराज के लोग शिवमंदिर पहुंच कर जलाभिषेक कर मनौती मांगते हैं।
गोपलापुर शिवमंदिर का एक अलग ही महत्व है। यहां पर एक गांव के एक व्यक्ति को स्वप्न में भगवान शिव ने अपने होने का अहसास कराया था। दूसरे दिन व्यक्ति को पीपल पेड़ के नीचे शिवलिंग दिखाई दी। इसके बाद महादेव की चर्चा होने लगी। इसी दौरान बिजली विभाग में कार्यरत गांव के एक व्यक्ति के दोनों आंखों की रोशनी चली गई। इसके बाद से वह भगवान शिव के मंदिर में जाकर प्रत्येक दिन साफ सफाई करके जलाभिषेक करते थे। कुछ दिन बाद उनके आंखों की रोशनी लौट आई। मंदिर के पुजारी रामानंद ने बताया कि सच्चे मन से मांगी गई हर मनौती भगवान शिव पूरी करते हैं।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र का प्रसिद्ध गोपलापुर का शिव मंदिर, लेजार महदेवा के बउरहवा बाबा के मंदिर, पोखरभिंडा शिव मंदिर सहित अनेक शिवालयों में नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। सावन माह में गोपलापुर शिव मंदिर पर महराजगंज जिले के अलावा गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, सहित कई जिलों से लोग जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव, बोल बम के नारों से गूंजता रहता है। भक्त सावन माह में प्रत्येक दिन शिवालयों में जाकर आस्था की डुबकी लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed