फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Google Maps misled the way on Maharajganj-Sonauli national highway, car fell into a ditch

गूगल ने फिर भटकाया: महराजगंज-सोनौली हाई- वे पर 'मैप' से भटके रास्ता...गड्ढ़े में गिरी कार, 4 घायल

Sun, 15 Jun 2025 06:23 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 15 Jun 2025 06:23 PM IST
सार

10 दिन पहले परमेसरापुर के पास एक व्यक्ति गिर कर घायल हुआ था। दो दिन पहले इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में उसकी मौत हो गई। इधर शनिवार को हुए हादसे के कारण लोगों में दहशत है। इस रूट पर आने जाने के दौरान विशेष सावधानी की जरूरत है।

विज्ञापन
Google Maps misled the way on Maharajganj-Sonauli national highway, car fell into a ditch
गड्ढे में गिरी कार - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर खतरनाक हो गया। शनिवार को देर रात पुरानी बस्ती के चार लोग कुसहा अंडरपास के गड्ढे में गिर गए। ये लोग रात होने के कारण गूगल मैप का सहारा लेकर घर आ रहे थे। रास्ता समझ नहीं पाने के कारण हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन


रात में सभी घायलों का लक्ष्मीपुर सीएचसी में इलाज कराने के बाद  छोड़ दिया गया।  गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर 19 स्थानों पर अंडरपास व ओवरब्रिज बन रहा है। इस वजह से जगह जगह डायवर्जन बना है। तैसे जैसे रास्ते को घेर कर खानापूरी कर दी गई है। 

विज्ञापन

यही वजह है कि इस रूट पर अक्सर दुर्घटना हो रही है। करीब एक सप्ताह पहले भैया फरेंदा के पास कार ओवरब्रिज से गिर गई थी।  वहीं, 10 दिन पहले परमेसरापुर के पास एक व्यक्ति गिर कर घायल हुआ था। दो दिन पहले इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में उसकी मौत हो गई।

इधर शनिवार को हुए हादसे के कारण लोगों में दहशत है। इस रूट पर आने जाने के दौरान विशेष सावधानी की जरूरत है। ताया जा रहा है कि पुरानी बस्ती के रहने वाले जसविंदर सिंह, आकाश श्रीवास्तव, काजल आर्या, रोकिया नेपाल गए थे। वहां से सोनौली होकर घर जा रहे थे।

 
विज्ञापन

हाई वे पर आगे बढ़े तो गूगल मैप लगा दिए। इसके सहारे आगे बढ़ने लगे। रात होने के कारण बीच किसी पूछना भी ठीक नहीं था। ऐसे में ये लोग मैप को देखते हुए आगे बढ़ रहे थे।  कार जसविंदर चला रहे थे। कुसहा के पास घटना हुई तो कार्यदायी संस्था के कर्मी तुंरत मौके पर पहुंचे। 

पुलिस चौकी एकसड़वा घायलों को लेकर गए। यहां से पुलिस लक्ष्मीपुर सीएचसी ले गई। यहां से इलाज के बाद छोड़ दिया गया। कार्यदायी संस्था की ओर से रात में बैरिकेडिंग कर दिया गया। घटना के बाद भी कई जगहों पर बैरिकेडिंग ठीक नहीं दिखा। कोई भी भटक कर आगे बढ़ जाएगा और हादसे का शिकार हो जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed