फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Google Maps led us astray on Sonauli Highway...car fell into a ditch, four injured

Maharajganj News: सोनौली हाईवे पर गूगल मैप से भटके रास्ता...गड्ढे में गिरी कार, चार घायल

Mon, 16 Jun 2025 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Google Maps led us astray on Sonauli Highway...car fell into a ditch, four injured
महराजगंज। निर्माणाधीन गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर गूगल मैप भी भटक जा रहा है। शनिवार देर रात नेपाल से लौट रहे बस्ती जिले के लोगों ने रास्ता तलाशने के लिए गूगल मैप का सहारा लिया और कुसहा अंडरपास के पास उनकी कार गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चाल लोग घायल हो गए। रात में सभी को लक्ष्मीपुर सीएचसी में इलाज के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती के रहने वाले जसविंदर सिंह, आकाश श्रीवास्तव, काजल आर्या और रोकिया नेपाल गए हुए थे। वहां से सोनौली के रास्ते शनिवार की रात घर लौट रहे थे। रात होने की वजह से कार चला रहे जसविंदर हाईवे पर गूगल मैप के सहारे आगे बढ़ रहे थे। कुसहा के पास अंडरपास के लिए खोदे गए गड्ढे में कार जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी के बाद कार्यदायी संस्था के कर्मचारी तुंरत मौके पर पहुंचे। घायलों को पुलिस चौकी एकसड़वा ले जाया गया जहां से पुलिस उन्हें लक्ष्मीपुर सीएचसी लेकर पहुंची। इलाज के बाद चारों घायलों को घर भेज दिया गया। कार्यदायी संस्था की ओर से रात में ही दुर्घटना स्थल पर बैरिकेडिंग कर दी गई। हालांकि हाईवे पर कई अन्य जगहों पर बैरिकेडिंग ठीक नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही सड़क मानकर बढ़े, सामने आ गया गड्ढा : सोनौली से कुसहा की दूरी 22 किमी है। ओवरब्रिज बनाया जा रहा है और सर्विस रोड बनाकर रास्ता चालू किया गया है। इसे पकड़कर सीधे गुलरिहा होकर कोल्हुई आना था, लेकिन गुलरिहा के बीच से कटकर अर्धनिर्मित पुल के नीचे से सीधे कुसहा के पास आकर कार सवार गड्ढे में गिर गए।
कारण यह है कि गुलरिहा से बड़हरा तक ठीक अच्छी सड़क बन गई है लेकिन इसके आगे गड्ढा है जहां अभी निर्माण नहीं हुआ है। गूगल मैप सिर्फ रास्ते की जानकारी दे रहा है, जबकि बाकी कुछ स्पष्ट नहीं है। जहां रास्ता ठीक है उससे आगे के हिस्से को मैप ठीक बता रहा है।

करीब एक सप्ताह पहले ओवरब्रिज से गिरी थी कार
गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर भैया फरेंदा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज से बीते रविवार की देर रात तेज रफ्तार कार गिर गई थी। चालक के अलावा कार में कोई नहीं था। यहां घटना के बाद डायवर्जन ठीक करने के बाद रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई। रात होने के कारण अनजाने में चालक निर्माणाधीन पुल पर चढ़ गया था। कार गोरखपुर जिले के जंगल रामगढ़ उर्फ चौरी के हरीश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed