{"_id":"629faad997f15a7ab7390ad3","slug":"gond-dhuria-samaj-offered-arrestation-maharajganj-news-gkp4395746139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित गोंड-धूरिया समाज के लोगों ने दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित गोंड-धूरिया समाज के लोगों ने दी गिरफ्तारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आक्रोशित गोंड-धूरिया समाज के लोगों ने दी गिरफ्तारी
महराजगंज। अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना देने के बाद गिरफ्तारी दी। करीब 350 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देने का प्रयास किया। इस बीच गोंड महासभा के पदाधिकारियों ने अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र जारी नहीं होने के मुद्दे पर आक्रोश प्रकट किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। गोंड समाज के लोगों की अधिक संख्या को देखते हुए पुलिस सतर्क रही।
प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ गोंड ने कहा कि जिले के शिक्षण संस्थानों में धूरिया गोंड जाति के छात्र-छात्राओं का नामांकन करते समय पिछड़ी जाति के कोटे में मनमाने ढंग से किया जा रहा है, जबकि अनुसूचित जनजाति के कोटे में होना चाहिए। आनलाइन हो चुके आवेदन पर जल्द प्रमाणपत्र जारी किया जाए। पूर्व में जारी धूरिया गोंड अनुसूचित जनजाति का जाति का प्रमाणपत्र का सत्यापन लंबित है, इसका जल्द से जल्द सत्यापन कराया जाए। एउन्होंने कहा कि अभय कुमार गोंड पर दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए।
जिलाध्यक्ष राजमंगल गोंड ने कहा कि अपने अधिकार की लड़ाई के लिए गोंड समाज संघर्ष करने को तैयार हो चुका है। मांगों पर विचार नहीं हुआ आंदोलन तेज होगा। इस दौरान मूलचंद गोंड, शिवशंकर गोंड, केके गोंड, रमेश, मदन मोहन, आलोक कुमार, रोहित गोंड आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि 350 लोगों ने नाम दर्ज कराया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क रही।