फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Glimpse of excellence will be seen in Composite School Belhiya Bagapar

Maharajganj News: कंपोजिट स्कूल बेलहिया बागापार में दिखेगी उत्कृष्ठता की झलक

Sun, 15 Sep 2024 05:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Glimpse of excellence will be seen in Composite School Belhiya Bagapar
-सीडीओ ने गोद लेकर उक्त स्कूल में प्रारंभ कराया जरूरी कार्य, फर्नीचर के साथ रहेगी बच्चों के लिए डाइनिंग टेबल की व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प के लिए सिर्फ शासन स्तर से ही धन अवमुक्त नहीं हो रहे, बल्कि जिला स्तर के अधिकारी एक-एक स्कूल को गोद लेकर उन्हें सुविधाओं से लैस करा रहे हैं। सदर ब्लाॅक का कंपोजिट स्कूल बेलहिया बागापार आने वाले दिनों में उपलब्ध व्यवस्था के चलते ख्याति प्राप्त करेगा।

उक्त स्कूल को सीडीओ अनुराज जैन ने गोद लेकर जरूरी कार्य प्रारंभ कराया है। कुल 106 नामांकन वाले इस स्कूल में हर वह कार्य पूर्ण कराए जा रहे हैं जिसकी दरकार बनी है। जूनियर व प्राथमिक कक्षाओं के हर कमरे में प्लास्टर व टाइल्स लगाने के साथ-साथ कमरों की रंगाई कराने, दरवाजे व खिड़कियों की मरम्मत तथा हर कमरे में पंखे की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। स्कूल की बाउंड्री व गेट लगाने की कवायद भी होगी। सड़क से स्कूल तक इंटरलाकिंग सड़क, बालक-बालिक तथा दिव्यांग बच्चों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था भी होगी। सभी बच्चों को बैठने के लिए न सिर्फ डेस्क बेंच का इंतजाम होगा बल्कि मिड डे मील के लिए डाइनिंग टेबल की उपलब्धता भी रहेगी।
विज्ञापन


--------------------

स्कूल में जिन सुविधाओं व संसाधनों की कमी थी उसे सीडीओ के निर्देशानुसार पूर्ण कराया जा रहा। हर व्यवस्था से लैस यह विद्यालय आने वाले दिनों में अपनी अलग पहचान प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अखिलेश पाठक, प्रधानाध्यापक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed