फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Give narcotics medicine only on doctor's prescription: ADM

नारकोटिक्स की दवा केवल डॉक्टर के पर्चे पर ही दें : एडीएम

Sun, 03 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Give narcotics medicine only on doctor's prescription: ADM
नारकोटिक्स की दवा केवल डॉक्टर के पर्चे पर ही दें : एडीएम
विज्ञापन

महराजगंज। नारकोटिक्स की दवा केवल डॉक्टर के पर्चे पर ही बिकनी चाहिए। जिन फुटकर दुकानों पर फार्मासिस्ट नहीं हैं, वह जल्दी फार्मासिस्ट की व्यवस्था कर लें। अगर किसी दवा व्यापारी को कोई समस्या रहें, तो उनसे मिल सकता है।
ये बातें एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने कही। वह रविवार को शहर के एक मैरिज हाल में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। एडीएम ने कहा कि नियमों का पालन हर हाल में होना चाहिए। डिप्टी कमिश्नर जीएसटी आरपी चौरसिया ने कहा कि समय से अपना रिर्टन दाखिल करें। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आयकर अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आयकर से संबंधित जो भी समस्या हो, उसके समाधान के लिए सीधे संपर्क करें।
विज्ञापन

आयकर इंस्पेक्टर आनंद पांडेय ने कहा कि दो करोड के टर्न ओवर तक कोई कोई टैक्स नहीं लगेगा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री पशुपतिनाथ गुप्त ने सभी दवा व्यापारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर महामंत्री विनय नायक, गौतम जोशी, शंभूलाल वर्मा, उमेश, डॉ. विनोद कुमार विमल, आलोक, रमेश, मुकेश, संतोष नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed